25 लोगों ने आंखें दान व 3 ने शरीर दान के फार्म भरे : गढ़शंकर में नेत्रदान पखवाड़े को समर्पित समागम आयोजित 

by
गढ़शंकर,  6 सितम्बर : रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेतराड नेत्रदान पखवाड़े को समर्पित गढ़शंकर में एक समागम आयोजित किया गया। विजय ऑप्टिकल गढ़शंकर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर में हुए इन समागमों में 25 आंखें दान करने के फॉर्म तथा 3 शरीर दान करने के फॉर्म भरे गए। डॉक्टर तरसेम सिंह अध्यक्ष बॉडी डोनेशन कमेटी द्वारा आंखें दान करने संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था अब तक लगभग 4100 लोगों को रोशनी प्रधान कर चुकी है। डॉक्टर संतोख राम एसएमओ सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर ने रोटरी आई बैंक द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा लोगों को अपील करते कहा कि शरीर नाशवान है, लोग मरने के पश्चात होने वाले इस दान में आंखें दान करके लोगों की अंधेरी जिंदगी मैं प्रकाश करें। डॉक्टर तरसेम सिंह ने कहा यदि कोई भी व्यक्ति आंखों की खराब पुतली की बीमारी से पीड़ित है वह तुरंत उनकी संस्था से संपर्क करें। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं के मुखी तथा सदस्य उपस्थित हुए जिनमें डॉक्टर अमित मेडिकल अधिकारी, डॉक्टर लवलीन मेडिकल अधिकारी, सुखविंदर कौर, ओपेंद्र व राजेश परती सिविल अस्पताल  गढ़शंकर,  हरी कृष्णा गंगड़ सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी,  गुरनेक सिंह भज्जल,  एडवोकेट राजकुमार, हरप्रीत सिंह वालिया, कार्यक्रम के प्रबंधक मनीष सैनी विजय ऑप्टिकल, भूपेंद्र सिंह राणा डबल ऐस प्रिंटिंग प्रेस, कपूर ज्वेलर्स से राकेश कपूर  तथा मुकेश कपूर के अलावा कांता सैनी, श्वेता कपूर सुनील कुमार, चरनप्रीत सिंह, वीणा सैनी, राहुल शर्मा, चरणजीत सिंह, आरती कौशल, आर्यन कपूर, हरीश भल्ला, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह बाठ डायरेक्टर दोआबा कॉलेजेस ग्रुप, डॉक्टर खुश्मीत कौर, जगजीवन प्रकाश सबने अपने नेत्रदान के फॉर्म भरे। झल्मन सिंह भज्जल,  जोगिंदर सिंह डांसीवाल ने अपना शरीर दान करने की वसीयत की। सिविल अवतार में लोगों को नेत्र दान करने संबंधी जागरूक करने के लिए विजय ऑप्टिकल तथा डबल ऐस प्रिंटिंग प्रेस द्वारा बोर्ड लगाए गए। डॉक्टर तरसेम सिंह ने सभी नेत्रदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा सबका धन्यवाद किया। डॉक्टर संतोख राम एसएमओ गढ़शंकर ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को इससमागम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। डॉक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट समिति होशियारपुर के अध्यक्ष जे.बी. बहल तथा प्रधान संजीव कुमार की छत्रछाया में यह संस्था सभी कार्य कर रही है।
फोटो कैप्शन :
नेत्रदान तथा शरीर दान करने वाले दानियों का सम्मान करते रोटरी आई बैंक व कॉर्निया ट्रांसप्लांट समिति के पदाधिकारी व गणमान्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति को समर्पित 16वां रक्तदान शिविर लगाया

गढ़शंकर , 7 जनवरी – शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसाइटी गढ़शंकर ने क्षेत्र के मोटिवेट्रो के सहयोग से गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में काका अमनदीप सिंह मट्टू की शाश्वत स्मृति को समर्पित 16वां रक्तदान...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द का क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न : गांव नानोवाल की टीम देनोवाल खुर्द की टीम को हरा कर बनी विजेता

गढ़शंकर,13 मार्च: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां) में आयोजित दूसरा वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न हो गया। दूसरे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में गांव नानोवाल...
article-image
पंजाब

सीरियल किलर : 190 दिन और एक पैटर्न पर 9 हत्याएं, पुलिस की 9 टीमें खाली हाथ

बरेली : सीरियल किलर की दस्तक से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस फिलहाल 9 टीमों को गठित करके किलर की पहचान जुटाने में लगी हुई है. पिछले 6 महीने में एक...
article-image
पंजाब

बसपा शहरी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह माहल के पिता को श्रद्धांजलियां भेंट

गढ़शंकर: 17 सितंबर: हाल ही में शहरी अध्यक्ष गढ़शंकर (बसपा) के हरजिंदर सिंह माहल के पिता निर्मल सिंह माहल का निधन हो गया। उनकी अंतिम प्रार्थना में शामिल होकर बड़ी संख्या में शख्सियतों ने...
Translate »
error: Content is protected !!