युवक को पुलिस की गाड़ी से खींच कर ले गए….. फिर तलवारों से काटा, देखते रहे जवान : गिड़गिड़ाती रही पत्नी

by
बरनाला   : पंजाब के बरनाला जिले में कानून व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में तलवारों से बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावरों ने पुलिस वाहन में छिपे युवक सतपाल सिंह को बाहर खींचकर उस पर लगातार हमला किया।  घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने नजर आ रहे हैं।
पुलिस की गाड़ी में घुसकर बचना चाहा, लेकिन भीड़ ने नहीं छोड़ा
घटना उस समय हुई जब सतपाल सिंह पुलिस की गाड़ी में बैठकर भीड़ से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी नहीं बख्शा और उसमें तोड़फोड़ करते हुए सतपाल को बाहर खींच लिया। हाथों में तलवार और डंडे लिए हमलावरों ने युवक पर एक के बाद एक कई वार किए। सतपाल की पत्नी उसे बचाने के लिए लोगों के आगे हाथ जोड़ती रही, लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी।
जानें क्या था मामला
जानकारी के अनुसार, 27 मई को सतपाल सिंह ने गांव के गुरुद्वारा रविदास के ग्रंथी बलजीत सिंह पर पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया था। उस मामले में सतपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार को विरोधी पक्ष को भनक लगी कि सतपाल अपने घर में छिपा है, जिसके बाद गांववासी इकठ्ठा हो गए और हमला कर दिया।
भीड़ ने छत से पत्थर फेंकने शुरू किए
गांववालों ने सतपाल पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे वह छत से भागकर पुलिस की गाड़ी में जा बैठा। बावजूद इसके, पुलिस की उपस्थिति में गांववासियों ने गाड़ी पर हमला किया और उसे बाहर निकालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए उससे लिपट गई, लेकिन भीड़ का गुस्सा कम नहीं हुआ।
पुलिस ने काफी देर बाद भीड़ को तितर-बितर किया
काफी देर बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और सतपाल को अस्पताल पहुंचाया गया। उसे गंभीर हालत में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे के अलावा अब हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर नंबर 34 दर्ज की गई है। वीडियो में साफ तौर पर कुछ हमलावरों की पहचान हो चुकी है और बाकी की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
इस घटना ने न केवल क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है, बल्कि पुलिस की निष्क्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो यह भयावह घटना टाली जा सकती थी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ कितनी कठोर कार्रवाई करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटेन में भारतीय मूल की 20 साल की युवती से रेप, सितंबर में सिख महिला से भी हुई थी ऐसी ही वारदात

लंदन : ब्रिटेन में सिख महिला से रेप की घटना के एक महीने बाद अब भारतीय मूल की 20 साल युवती से रेप किया गया है। भारतीय मूल की युवती से रेप की ये...
article-image
पंजाब

HLMIA trom time fo fime

In the recent past, talk on “Sustainability and decarbonization”. workshops on “Team working”, sessions on “Solar energy management” and “Gen. Al. Opportunities and Challenges for the Industry and moving on fo Industry 4.0/5.0” were...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने गुरूवार को चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा में भाजपा पर किए जमकर प्रहार : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में धनबल से सत्ता हथियाने का षडयंत्र रचा, लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाए – मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शिमला, 02 मई :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरूवार को चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी ने गांववासियों को वातावरण संभाल हेतु प्रेरित किया

गढ़शंकर : विश्व वातावरण दिवस के मौके पर हलका विधायक जय किशन रौड़ी ने गांव पद्दी सूरा सिंह, कोट राजपूतां, डल्लेवाल, मेहदवाणी एवं पीपलीवाल में गांववासियों को पर्यावरण की देखरेख के लिए प्रेरित किया।...
Translate »
error: Content is protected !!