युवक युवती के घर पहुंचा, युवती की माँ से बेटी का रिश्ता मांगा, माँ ने मना किया तो युवक ने युवती की माँ के गोली मार की हत्या

by

अमृतसर : गांव सठयाला में एक युवक ने 55 वर्षीय महिला की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की बेटी के साथ शादी करना चाहता था, परंतु महिला परमजीत कौर अपनी बेटी से इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थी।
जानकारी के अनुसार गांव सठियाला निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर (55 वर्ष) के घर में गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखविंदर सिंह आया। गुरप्रीत ने परमजीत से उसकी बेटी का हाथ मांगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। उसने मना कर दिया। इनकार सुनकर युवक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

डीएसपी बाबा बकाला सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक के बाद एक 5 लाेगाें काे रौंदा , 2 की टांगें टूट गई, 3 गंभीर रूप से घायल- नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने सड़क पर मचाई तबाही

नाभा   : पंजाब में सड़क हादसे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा नाभा भवानीगढ़ ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां जहां नशे में धुत फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने एक के बाद एक मोटरसाइकिलों...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘जोखिम और उपाय’ विषय पर लेक्चर आयोजित

गढ़शंकर  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा इंजी. सुखमिंदर सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों के...
article-image
पंजाब

Dr Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : Internationally renowned architect and author Dr Bhupender Vastushastri’s name has been included in the International World Record. He has created a record of removing Vastu defects without any demolition in...
article-image
पंजाब

2 हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में चल रहे हैं जल सप्लाई के प्रोजैक्ट: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव खैरड़ रावल बसी में 55.18 लाख रुपए की लागत वाली जल सप्लाई स्कीम का किया उद्घाटन होशियारपुर, 11 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!