युवती छुपाती थी चिट्टा : पंजाब से सरगना भेजता था लोकेशन : आरोपी पंजाब के अमृतसर से ग्रिफ्तार, 2 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद

by

एएम नाथ । शिमला :  थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा बरामदगी के दर्ज एक मामले में पुलिस ने एक  अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। अंतर्राज्यीय नैटवर्क अत्याधुनिक लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल पर काम कर रहा था, जिसे पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 9 फरवरी, 2026 को एनएच-705 पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बौली नाला के पास जुब्बल निवासी 20 वर्षीय युवती को 13.46 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया था। इस पर थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच को तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी युवती का कनैक्शन पंजाब के ड्रग तस्करों से जुड़ा हुआ है, जिनका नैटवर्क जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र तक फैला हुआ था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी युवती चिट्टे को अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर उन जगहों की फोटो और वीडियो बनाकर मुख्य सप्लायर को भेजती थी। इसके बाद सप्लायर उन्हीं लोकेशनों को ग्राहकों के साथ सांझा कर नशे की आपूर्ति सुनिश्चित करता था। इस तरह यह पूरा नैटवर्क लोकेशन-बेस्ड ड्रग डिलीवरी सिस्टम के तहत काम कर रहा था।।

         डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष टीम ने पंजाब के मोहाली, खरड़ और अमृतसर में लगातार दबिश दी। इस दौरान नैटवर्क के मुख्य सप्लायर लुकास (34) निवासी अमृतसर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनकी फोरैंसिक जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह नैटवर्क अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय पाया गया है, जो तकनीकी माध्यमों के जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में ड्रग तस्करी से जुड़े किसी भी नैटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थानों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। सोलन । प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब विरोधी और अवसरवादी बजट, हिमाचल के हितों की हुई अनेदखी : सीएम सुक्खू –

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट असमानता को प्रदर्शित कर रहा है और बजट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों पर दर्ज होगा केसः डीसी

दूसरे राज्यों से बस में जिला ऊना आने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्यः डीसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष से अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति ऊना  –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार गाँव की 2000 से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ : विधानसभा अध्यक्ष ने तुलड़-कुडेरा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

भटियात विधानसभा क्षेत्र में 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर,  जारी वित्त वर्ष में 134 करोड़ रूपयों की धन राशि होगी व्यय एएम नाथ। चंबा (ककीरा) ;  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
Translate »
error: Content is protected !!