चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों पर दर्ज होगा केसः डीसी

by
दूसरे राज्यों से बस में जिला ऊना आने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्यः डीसी
शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष से अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति
ऊना  – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि दूसरों राज्यों से बस के जरिए जिला में प्रवेश करने वालों को भी पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। आज एक प्रैस वार्ता में राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में प्रवेश करने वालों को अनिवार्य रूप से कोविड ई-पास वेबसाइट (http://covid19epass.hp.gov.in) पर पंजीकरण करना होगा, फिर चाहे वह बसों के जरिए ही क्यों नहीं आ रहे हों। साथ ही उन्हें अपने साथ एक पहचान पत्र भी रखना होगा, जिसकी जांच पुलिस द्वारा सभी अंतर राज्यीय बैरियर पर की जाएगी। डीसी ने कहा जिला ऊना से होकर हमीरपुर, कांगड़ा व अन्य जिलों में जाने वाले व्यक्तियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र की जांच भी बैरियर पर की जाएगी।
जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि शादी समारोह में वर व वधू पक्ष से कुल मिलाकर अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति दी जा रही है। रात्रि कर्फ्यू के चलते जिला में दस बजे के बाद शादी समारोह में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए शादी में भाग लेकर रात 10 बजे से पूर्व अपने घर पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अत्याधिक संक्रमित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान तथा पंजाब से आने वालों को 14 दिन तक क्वांरटीन रहना होगा तथा जिला में पहुंचने के छठे दिन कोविड टेस्ट करवाना होगा। जिला में प्रवेश से 72 घंटे पूर्व आरटी-पीसीआर की नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट लाने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अतिरिक्त एंट्री से 14 दिन पूर्व कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को भी क्वारंटीन होने की आवश्यकता नहीं होगी। जिन व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज अभी तक नहीं लगी है, उन्हें यह छूट नहीं दी जाएगी।
राघव शर्मा ने कहा कि चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किए जाएंगे तथा कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें तथा आधिकारिक सूत्रों से आने वाली सूचना पर भी विश्वास करें। किसी भी सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

54,928 करोड़ रुपये का चौथा बजट सीएम सुक्खू ने किया पेश : 1 लाख वंचित गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

एएम नाथ : शिमला।  हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रदेश ने अपने बजट में 3,586 करोड़ रुपए की कटौती की है। इसके तहत वित्त वर्ष 58,514 करोड़ रुपए से घटकर 2026-27 के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना और वायु सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन : इंदोरा और फतेहपुर में स्वयं मौके पर डटे डीसी :

धर्मशाला, 15 अगस्त। पोंग के साथ लगते फतेहपुर और इंदौरा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ अब भारतीय सेना और वायु सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू : किसान व ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस- राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ सुंदरनगर,22 मार्च।   मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया।

आज कुल 62 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण सोलन:  के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न...
Translate »
error: Content is protected !!