मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को कोसना बंद कर टकराव का रास्ता छोड़ें : जयराम ठाकुर

by

मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली दौरे और कानून व्यवस्था पर किया तीखा प्रहार

बोले, मुख्यमंत्री को इनके अपने नेताओं तक ने मिलने तक का समय नहीं दिया

दिन दहाड़े स्कूल में हुई हत्या ने खोली कानून व्यवस्था की पोल

सुंदरनगर और नेरचौक में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में की शिरकत

एएम नाथ। मंडी/सुंदरनगर :  सुंदरनगर के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और भाजपा प्रदेश स्तरीय व्यापार प्रकोष्ठ की नेरचौक में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा सांसद एवं पूर्व मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, महामंत्री पायल वैद्य, विधायक राकेश जमवाल, विनोद कुमार भी उपस्थिति रहे। यहां जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय की भावना तथा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों को आत्मसात कर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे और रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। यहां जयराम ठाकुर ने सनसनीखेज दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू आरडीजी बंद होने के मामले को लेकर केंद्र के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं और इसी कानूनी मशवरे के लिए उन्होंने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से विशेष मुलाकात की है। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हितों की रक्षा करना जायज है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार को कोसना और टकराव का रास्ता अपनाना प्रदेश के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनके समय में आरडीजी रुकी थी, तब उन्होंने केंद्र के समक्ष शालीनता और मजबूती से पक्ष रखकर उसे बहाल कराया था, जबकि वर्तमान सरकार केवल दोषारोपण की राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री को न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही जेपी नड्डा से मिलने का समय मिला, यहाँ तक कि उनकी ही पार्टी के प्रमुख नेता राहुल और प्रियंका गांधी ने भी उन्हें तवज्जो नहीं दी, जिससे उनकी दिल्ली यात्रा केवल एक विफल कवायद बनकर रह गई है। उन्होंने राज्य सरकार पर आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों को गुमराह करने और आरडीजी के बहाने अपनी चुनावी गारंटियों से पल्ला झाड़ने का गंभीर आरोप लगाया।
जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की चरमराती कानून व्यवस्था चिंता जताते हुए रोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के विधानसभा क्षेत्र में एक मिड-डे मील कर्मचारी महिला की नृशंस हत्या, शिमला पुलिस सहायता कक्ष के बाहर पिछले वर्ष हुए मर्डर, नालागढ़ में पुलिस थाने के बाहर हुए आतंकी बम धमाके और चंबा में युवक की लाश बोरी में डालकर नाले में फेंकने जैसी हत्या मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि देवभूमि के इतिहास में आज तक ऐसी आतंकी घटनाएं और बेखौफ अपराध कभी नहीं देखे गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह विभाग स्वयं उनके पास होने के बावजूद अपराधी बेलगाम हैं और सरकार केवल मूकदर्शक बनी हुई है, जिसका जवाब उन्हें सदन के भीतर देना होगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नेरचौक बैठक में भाजपा नेता बिहारी लाल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविंद ठाकुर ने भी शिरकत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

ऊना: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आॅटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रनौत पर विक्रमादित्य का जोरदार हमला : दिशा बैठक में नहीं आने पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी संसदीय जिम्मेदारियों से लगातार दूर भाग रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प में मंडी जिला के 69 स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कार, प्रदेश भर में सर्वाधिकः DC अपूर्व देवगन

 उपायुक्त ने की कायाकल्प के तहत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। मंडी, 09 सितम्बर। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा पहली अप्रैल से पंजाबियों को लूटने की तैयारी 

प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी का भाग सिंह अटवाल (कनाडा) ने किया कड़ा विरोध- गढ़शंकर, 24 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पहली अप्रैल से अन्य सहित पंजाबियों को लूटने की तैयारी कर ली...
Translate »
error: Content is protected !!