युवती युवक से पैसों की कर रही थी डिमांड : जिसकी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया, युवती की लाश घेबट बेहड़ के जंगल में पड़ा मिला था

by

ऊना : जालंधर की युवती की लाश अंब में मिली के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती युवक से पैसों की डिमांड कर रही थी। जिसकी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया। जालंधर के फिल्लौर की रहने वाली बलजीत कौर (21) का शव 23 जनवरी को घेबट बेहड़ के जंगल में पड़ा मिला था। बलजीत कौर के शव के पास उसका मोबाइल पड़ा था। इसकी मदद से पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद मृतका के परिजन अंब पहुंच कर मृतका के पिता ने बताया कि युवती अपनी मां को सहेली की शादी में जाने की बात कह कर निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बलजीत कौर की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने एएसपी ऊना प्रवीण कुमार, अंब डीएसपी डॉ वसुधा सूद और अंब एसएचओ अंब आशीष पठानिया की अगुवाई में एसआइटी का गठन किया था। एसआइटी बलजीत की कॉल रिकॉर्डिंग आदि खंगाली गई। जिसके बाद टीमें फिल्लौर के लिए रवाना हो गई। जिसके बाद 26 जनवरी को पुलिस ने गांव तलवान के रहने वाले जग्गी को गिरफ्तार कर लिया।
एसआइटी की पूछताछ में जग्गी बताया कि वह अपने साथी वरुण के साथ बलजीत को हत्या के इरादे से हिमाचल लेकर आए थे। वह उसे मोटरसाइकिल पर भरवांई तक लेकर गए थे। घेबट बेहड़ में मेन रोड के साथ लगती खाई को गहरी समझकर उन्होंने उसका गला दबा दिया। साथ ही खाई में धकेल दिया। जग्गी ने पुलिस को यही बताया है कि उसकी बलजीत कौर के साथ 2 महीना पहले ही जान पहचान हुई थी और वह फोन पर अक्सर बात किया करता था। इसी दौरान उसने बलजीत कौर के साथ फगवाड़ा में शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद से ही बलजीत कौर उससे 4 लाख रुपए की मांग कर रही थी। जिसके बाद उसने बलजीत की हत्या करने की प्लानिंग बनाई। इसमें वरुण ने उसका साथ दिया।
जग्गी का दूसरा साथी वरुण अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बना हुआ है। पुलिस अभी तक उस मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में नहीं ले पाई है। वरूण को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में मारी बाजी

 स्कूल की छात्रा अर्पिता बत्ता ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 17  अप्रैल : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजों में पारोवाल स्थित दोआबा पब्लिक...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री खुद पहुंचे कब्जा छुड़ाने : संगरूर सांसद के बेटे, बेटी-दामाद और पूर्व मंत्री कांगड़ के बेटे समेत 15 से अवैध कब्जा हटाया

2828 एकड़ पंचायती जमीन की कीमत 300 करोड़ चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से सटे मुल्लांपुर से 2828 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया। इसकी कीमत 300 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रक ऑपरेटरस को किया जागरूक

ऊना : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन ऊना में सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना रमेश चंद कटोच ने सुरक्षा से संबंधित...
article-image
पंजाब

विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का निधन – 2 जनवरी को अंतिम संस्कार

गढ़शंकर, 31 दिसंबर: नगर परिषद गढ़शंकर ने पूर्व प्रधान समाजसेवी व इलाक़े के विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचनचेत निधन पर बीजेपी नेता निमिषा...
Translate »
error: Content is protected !!