युवती समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत : कार और ट्रक की भीषण टक्कर

by

बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव लेहरा बेगा टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम करीब चार बजे एक कार व ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवती समेत चार लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आई है।

मृतक स्विफ्ट कार में बठिंडा से रामपुरा जा रहे थे, जबकि ट्रक रामपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहा था।हादसा इतना भंयकर था कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना नथाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिए गए है, जिनका मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी अनुसार स्विफ्ट कार नंबर पीबी-03बीएफ-869 में सवार गांव मंडी कलां निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, जोबनप्रीत सिंह और हरमन निवासी मंडी कलां और गांव मेहता निवासी रमनप्रीत कौर बठिंडा से रामपुरा की तरफ जा रहा था।

कार की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक उनकी कार का टायर फट गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से रामपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहे ट्रक नंबर आरजे-जीएफ 0351 से जा टकराई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे के तुरंत बाद कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने समाजसेवी संस्थाओं की मदद से शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच कैंट थाने की पुलिस कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली...
article-image
पंजाब

14 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर दे दी जान – पिता को तड़पते देख बेटी अंजलि से नहीं देखा गया दर्द : खुदकुशी के बाद परिवार और मोहल्ला निवासी थाने पहुंचे

फतेहगढ़ साहिब :   मंडी गोबिंदगढ़ में ओपी बांसल स्कूल की वैन से गत 6 जुलाई को हुए हादसे के संबंध में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं इस हादसे में घायल बाइक सवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिहुंता का नितिन राणा बना जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी – प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर चमकाया भटियात का नाम 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा का परिणाम 2024 सोमवार को जारी किया। जिसमें जिला चंबा भटियात विधानसभा के सिहुंता के नितिन राणा ने एचएएस परीक्षा पास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 600 पौधे : उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जुलाई. औैद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते...
Translate »
error: Content is protected !!