5 विदेशी पिस्टल व मैगजीन बरामद : ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से असला मंगवाने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

by

तरनतारन। भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांव नौशहरा ढाला के पास तरनतारन पुलिस ने बाइक सवार सुरजीत सिंह उर्फ सीता निवासी गांव भैणी राजपूतां को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पांच विदेशी पिस्टल व मैगजीन बरामद किए गए।

सीता का एक साथी आकाशदीप सिंह उर्फ बोला मौके से फरार हो गया।

प्रथम जांच में सामने आया कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई से मिलकर ड्रोन के माध्यम से अवैध असलहा मंगवाकर प्रदेश भर में सप्लाई किया जाता था। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना हैं।

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव व फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल की अगुवाई में जिला तरनतारन में खास चौकसी बरती जा रही है। जिस दौरान सूचना मिली कि ड्रोन के माध्यम से पाक से हाल ही में असलहे की बड़ी खेप मंगवाई गई है।

उक्त सूचना के आधार पर एसपी अजयराज सिंह, रिपुतपन सिंह की निगरानी में थाना सराय अमानत खां के प्रभारी अमरीक सिंह ने नौशहरा ढाला के पास नाकाबंद की।

बाइक (पीबी 02 एल 3489) पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। चालक के पीछे बैठा युवक भागने में सफल रहा। मौके पर पुलिस पार्टी ने बाइक चालक की घेराबंदी करके तलाशी ली। जिसके कब्जे से 30 बोर के पांच पिस्टल व पांच मैगजीन बरामद किए गए।

बाद में जिसकी पहचान सुरजीत सिंह उर्फ सीता निवासी गांव भैणी राजपूतां थाना घरिंडा जिला अमृतसर देहाती के तौर पर हुई। एसएसपी ने बताया कि फरार हुए युवक की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ बोला के तौर पर हुई। जो उक्त गांव से संबंधित है। सीता को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर में लगे गंदगी का ढेर सरकार की अव्यवस्था की खोल रहें हैं पोल : तीक्ष्ण सूद

: सरकार जिद छोड़ कर सफाई कर्मियों की मांगे मान कर उन्हें काम पर लोटाए : सूद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन….बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम : हथियार-गोला-बारूद और दो किलो हेरोइन जब्त

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर फाजिल्का जिले में सीमा पार से हो रही हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में टिप्परों से हुई 18 मौतों का जिम्मेदार कौन – प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l जिला युवा कांग्रेस होशियारपुर के महासचिव प्रणव किरपाल ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि गढ़शंकर में ओवरलोडेड टिप्परों के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ओवरलोड...
पंजाब

अमेरिका से निर्वासित 30 पंजाबी प्रवासियों के नाम सामने आए, यहां देखें पूरी लिस्ट

अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीयों को लेकर एक विशेष अमेरिकी सैन्य विमान पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। अमेरिका से भारत भेजे गए 205 लोगों में से 104 की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!