ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने रखा प्रस्ताव : मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे ‘इंडिया’ गठबंधन में पीएम दावेदार ?

by

नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसका आप नेता अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया।

            सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि देश में पहला दलित प्रधानमंत्री बनाने का यह मौका है। मैं ममता दीदी के प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। हालांकि अभी तक इस फैसले पर सभी दलों की मुहर नहीं लगी है। एमडीएमके नेता वाइको ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम इंडिया ब्लॉक के पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया था। जिसे बिना किसी विरोध के पास कर दिया गया। हालांकि पीएम फेस के सवाल पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुप्पी साध ली।

मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि चौथी मीटिंग में 28 पार्टियों ने हिस्सा लिया। नेताओं ने अपने विचार गठबंधन के सामने रखे। लोगों के हित में सबको मिलकर अपना काम करना है या मुद्दे को उठाना है। पूरे देश में कम से कम 8-10 मीटिंग करने का फैसला हुआ है। वहीं खड़गे ने कहा कि पीएम कौन होगा इसका फैसला हम जीतने के बाद करेंगे। हमारा पहला काम है चुनाव जीतना, इसके बाद हम तय करेंगे। बैठक में टीएमसी ने इंडिया गठबंधन की कई पार्टियों के साथ मिलकर सभी सीटों के बंटवारे पर बातचीत को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा एवं...
article-image
पंजाब

SIR: Draft Voter List Published

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 11— Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Ashika Jain said that following directions from the Election Commission of India, the district’s Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls has been completed and the...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर से अपनी समस्याओं को लेकर मिला चताड़ा का प्रतिनिधिमंडल

ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर से आज ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने थानाकलां में विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुलाकात की। इस पर मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!