युवराज, उथप्पा समेत कई दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त!… ED ने की बड़ी कार्रवाई

by

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को ED ने इस मामले में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

जांच एजेंसी की इस कार्रवाई में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (2.5 करोड़) और रॉबिन उथप्पा (8.26 लाख) के नाम शामिल हैं।

दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त :  वहीं बॉलीवुड और टॉलीवुड से उर्वशी रौतेला (2.02 करोड़), सोनू सूद (1 करोड़), नेहा शर्मा (1.26 करोड़), सांसद मिमी चक्रवर्ती (59 लाख) और अंकुश हाजरा (47.20 लाख) की संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई ऐप के जरिए किए गए अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की गई है। इससे पहले भी शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों की संपत्तियां इस मामले में अटैच की जा चुकी हैं।

अब तक हुए 19.07 करोड़ रुपये जब्त : अब तक इस पूरे घोटाले में कुर्क की गई कुल संपत्ति का आंकड़ा 19.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एजेंसी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन हस्तियों को हुआ भुगतान कहीं अवैध सट्टेबाजी की कमाई का हिस्सा तो नहीं था। अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार ईडी सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।

पहली बार नहीं हुआ है ऐसा :  यह पहली बार नहीं है जब इस केस में दिग्गजों के नाम सामने आए हैं। इससे पहले ED ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (11.19 करोड़ रुपये के पुराने मामले सहित 4.55 करोड़) और सुरेश रैना (6.64 करोड़ रुपये) से जुड़ी संपत्तियों को भी अटैच किया था। ताजा कार्रवाई को मिलाकर 1xBet जांच में अब तक कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला ‘1xBet’ नामक ऐप के जरिए किए जा रहे अवैध सट्टेबाजी और उससे जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से संबंधित है। ED इस बात की जांच कर रही है कि इन हस्तियों का ऐप के साथ किस तरह का वित्तीय संबंध था और क्या उन्हें मिलने वाला पैसा अवैध गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नामों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण (अनुमानित)

युवराज सिंह: 2.5 करोड़ रुपये

उर्वशी रौतेला: 2.02 करोड़ रुपये (उनकी माता के नाम पर पंजीकृत)

नेहा शर्मा: 1.26 करोड़ रुपये

सोनू सूद: 1 करोड़ रुपये

मिमी चक्रवर्ती: 59 लाख रुपये

अंकुश हाजरा: 47.20 लाख रुपये

रॉबिन उथप्पा: 8.26 लाख रुपये

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छेहवें समेस्टर का नतीजा रहा शानदार : खालसा कॉलेज में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में बीए बीएड और बी.एससी बीएड के छेहवें समेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के शिक्षा विभाग में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड और बी.एससी बीएड का रिजल्ट शानदार रहा है। जिसके तहत बी.एससी बीएड के छठे सेमेस्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लोकसभा की तीन सीटों पर चेहरे बदल सकती है भाजपा : शिमला में बीजेपी स्क्रीनिंग कमेटी का देर रात तक मंथन

एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल की चार लोकसभा सीटों में से भाजपा तीन सीटों पर प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शिमला चक्कर कार्यालय दीपकमल में हुई, जो देर रात...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किलाड़ में की समीक्षा बैठक : लंबित ऑडिट पैरा सहित विकास कार्यों की प्रगति बारे की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा सोमवार को पुस्तकालय भवन किलाड़ में समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के...
Translate »
error: Content is protected !!