हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किलाड़ में की समीक्षा बैठक : लंबित ऑडिट पैरा सहित विकास कार्यों की प्रगति बारे की समीक्षा

by

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा सोमवार को पुस्तकालय भवन किलाड़ में समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य केवल सिंह पठानिया-उप-मुख्य सचेतक, विधायक डॉ. हंस राज, जीत राम कटवाल, इंद्र सिंह, डॉ. जनक राज, मलेंद्र राजन और कैप्टन रंजीत सिंह उपस्थित रहे। लोक लेखा समिति ने लंबित ऑडिट पैराज की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समिति ने बैठक में विभिन्न एजेंडो पर चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा बनाए गए ऐसे भवन जिनका वर्तमान में उपयोग नहीं किया जा रहा है के बारे में एक माह के भीतर पूरा ब्यौरा माँगा। इसके अलावा साच पास मार्ग पर अब तक हुए कुल खर्चे का ब्यौरा भी एक माह में उपलब्ध करवाने बारे भी समिति द्वारा निर्देश दिए गए। बैठक में वन विभाग, स्वास्थय, जल शक्ति व शिक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित ऑडिट पैराज पर विस्तृत चर्चा की गई।
लोक लेखा समिति के सभापति, अनिल शर्मा ने कहा कि पांगी घाटी प्रदेश का सर्वाधिक दुर्गम क्षेत्र है जहाँ आज भी बिजली, सड़क, शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करने कि आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि समिति पांगी घाटी की समस्याओं से संबंधित मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगी तथा ताकि इन समस्याओं को शीघ्र समाधान किया जा सके। इसके अतिरिक्त समिति पाई गई कमियों का कड़ा संज्ञान लेगी व सरकार के समक्ष रखेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार द्वारा विकास योजनाओं के लिए जारी धनराशि निर्धारित समय अवधि में खर्च हो ताकि क्षेत्रवासियों को यथाशीघ्र योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जो कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हों चुके हैं की जानकारी अपने क्षेत्र के विधायक के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।


इससे पहले लोक लेखा समिति के सदस्यों ने मिंधल माता मंदिर व सिद्ध बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा घाटी व प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
बैठक में आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने समिति के सभापति व सभी सदस्यों का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया तथा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। आवासीय आयुक्त ने समिति को आश्वस्त किया कि इस बैठक में समिति की ओर जारी दिशा-निर्देशों व सुझावों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC में भरे जाएंगे 189 पद, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफ – चम्बा और ऊना के पुराने बस अड्डे की जगह कार पार्किंग कम कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की,  100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर बनेगा कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर रोहित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला एएसआई को जमानत देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया इन्कार : डेटिंग एप से लोगों को फंसाने, होटल में बुलाने और फिर दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली करने के मामले में आरोपी

चंडीगढ़  : हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज अक्सर सांस्कृतिक ताने-बाने के चलते महिला के कहे पर भरोसा करता है जबकि कुछ गलत इरादे वाली महिलाएं इसका फायदा उठाती हैं और इसे हथियार की...
पंजाब

किसानों के हक में मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की |

गढ़शंकर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फैडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर किसानों के समर्थन में दिए जा रहे धरनों में शामिल होकर मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की। कुल हिंद किसान सभा द्वारा का....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया केजरीवाल …कहा फर्जी SIT बनाई , फिर उस फर्जी SIT ने फर्जी FIR दर्ज की, 8 छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी किया साबित

अयोध्या :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए और...
Translate »
error: Content is protected !!