रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जैन

by

रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जै

– डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ की बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को हिदायत करते हुए कहा कि रिकवरी संबंधी मामलों में गंभीरता दिखाई जाए व डिफाल्टरों की लिस्ट बना कर आगे की कार्रवाई शुरु की जाए।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने “ईज़ी रजिस्ट्रेशन” की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाया जा रहा है। उन्होंने “मेरा घर मेरे नाम” योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने तहसील कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्यों पर चर्चा करते हुए निर्माण एजेंसियों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने को कहा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने खसरा-वार मैपिंग व जमाबंदी अपडेट जैसे कार्यों में गति लाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने लंबित इंतकाल (म्युटेशन) के मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से जल संसाधन विभाग के लंबित इंतकाल को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। पी.एल.आर.एस के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुसावी के डिजिटलीकरण को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला भूमि अधिग्रहण मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि किसानों और परियोजना एजेंसियों के हितों का संतुलन बनाए रखते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो। बैठक में अधिकारियों को पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए आशिका जैन ने कहा कि राजस्व प्रणाली आमजन से जुड़ी होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एस.डी.एम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह, एस.डी.एम दसूहा कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम टांडा परमप्रीत सिंह, आर.टी.ओ संजीव कुमार शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी जताई सुप्रीम कोर्ट ने निराशा जताई

सुप्रीम कोर्ट ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी पूजा ठाकुर को राज्य में प्रथम श्रेणी अधिकारी पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देने से इनकार करने पर गहरी निराशा जताई है। ...
article-image
पंजाब

20 वर्षीय लड़की से गैंगरेप : ​​​​​​​इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

लुधियाना : लुधियाना में एक इंस्टाग्राम दोस्त ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर 20 साल की घर से भागी युवती को ताजपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंग...
article-image
पंजाब

आचार्य आशीष वशिष्ठ जी ने किया हवन यज्ञ :श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा श्रद्धापूर्वक आरंभ

गढ़शंकर, 25 जून l  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा सभी स्थानीय निवासियों के सहयोग से आज हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने...
article-image
पंजाब

1 आरोपी को लगी गोली, 2 गिरफ्तार : आतंकी लखबीर के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़

 तरनतारन : कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम दिला रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों व पुलिस के बीच शुक्रवार देर रात को मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गांव भुल्लर की...
Translate »
error: Content is protected !!