युवाओं को नशे से दूर संयुक्त प्रयास से ही रखा जा सकता – अजय कुमार यादव

by

सोलन : नशामुक्त भारत अभियान के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन का समन्वय आवश्यक है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव आज यहां नशा मुक्ति के लिए संयुक्त कार्य योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
अजय कुमार यादव ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक समस्याओं, समाज में इस कारण फैलने वाली कुरीतियों व इससे होने वाली आकस्मिक मौतों के बारे में जागरूकता लाना है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि संयुक्त समिति ज़िला नशामुक्त अभियान के कार्यान्वयन को सफल बनाएगी। समिति ज़िला के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों के लिए नशा निवारण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि 20 नवंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक बाल एवं किशोर श्रमिकों का बचाव एवं पुनर्वास अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश से विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों और अन्य पात्र एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि युवाओं में नशे के प्रचलन को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन एवं पात्र एजेंसियां मदिरा व अन्य मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए नशे के आदी लोगों की पहचान करें तथा परामर्श के माध्यम से उनका उपचार और पुनर्वास के लिए कार्य करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम, ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिले में पशु मित्र के 67 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। मंडी, 7 जनवरी । पशुपालन विभाग मंडी द्वारा जिले के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के 67 पदों को मानदेय आधार पर भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी

23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में कार्यशाला होगी आयोजित एएम नाथ। चंबा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 400 आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट : 30 सितंबर के बाद सेवाओं पर लग सकता है ब्रेक

NIELIT ने जल शक्ति विभाग को भेजा पत्र; अनुबंध अवधि खत्म होने की जानकारी, नए करार के बिना काम करने पर वेतन की जिम्मेदारी नहीं शिमला। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थी महिला : अटवाल व सोनू गैंग से जुड़े हैं तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आशा देवी के तौर पर हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!