युवाओं को नशे से दूर संयुक्त प्रयास से ही रखा जा सकता – अजय कुमार यादव

by

सोलन : नशामुक्त भारत अभियान के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन का समन्वय आवश्यक है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव आज यहां नशा मुक्ति के लिए संयुक्त कार्य योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
अजय कुमार यादव ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक समस्याओं, समाज में इस कारण फैलने वाली कुरीतियों व इससे होने वाली आकस्मिक मौतों के बारे में जागरूकता लाना है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि संयुक्त समिति ज़िला नशामुक्त अभियान के कार्यान्वयन को सफल बनाएगी। समिति ज़िला के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों के लिए नशा निवारण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि 20 नवंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक बाल एवं किशोर श्रमिकों का बचाव एवं पुनर्वास अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश से विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों और अन्य पात्र एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि युवाओं में नशे के प्रचलन को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन एवं पात्र एजेंसियां मदिरा व अन्य मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए नशे के आदी लोगों की पहचान करें तथा परामर्श के माध्यम से उनका उपचार और पुनर्वास के लिए कार्य करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, सीडीपीओ सोलन कविता गौतम, ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट टला : हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियां हुई अपग्रेड

एएम नाथ। चम्बा :   केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मन्त्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या पुतिन ने अलास्का में भेजा था अपना हमशक्ल? रूसी राष्ट्रपति की लंबाई, चाल और हाव-भाव को लेकर शक

नई दिल्ली :  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में  शुक्रवार रातइन हुई । हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद ऑनलाइन अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया। कुछ इंटरनेट यूज़र्स का...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन व शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन)  : सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने आज थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO बलदेव कुमार से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत किए जारी

सम्मान निधि के तहत तीन महीने की निधि के रूप में 4500-4500 रुपये जारी अब तक 48 हजार से अधिक महिलाओं को मिल चुका है योजना का लाभ एएम नाथ । ऊना, 19 जून...
Translate »
error: Content is protected !!