युवाओं को मतदान के लिए जागरुक करने में कैंपस अंबेसडरों की अहम भूमिका: अपनीत रियात

by

होशियारपुर, 28 जनवरी:
कॉफी विद् डी.ई.ओ. प्रोग्राम के माध्यम के अंतर्गत आज डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने कैंपस अंबेसडरों व स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें विधान सभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आयोजित इस मिलनी के दौरान उन्होंने कहा कि नौजवान वोटरों सहित दिव्यांग व बुजुर्गों की वोटर भागीदारी के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जिले के सभी वोटर जागरुक होकर वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर जरुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों में जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने में कैंपस अंबेसडर व स्वीप नोडल अधिकारियों की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कैंपस अंबेसडरों ने 18-19 आयु के नौजवानों की वोट बनवाने में अहम भूमिका निभाई है और अब चुनावों में इनको वोटिंग के लिए प्रेरित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि विधान सभा चुनानों में सबसे अधिक वोटिंग करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को चुनाव आयोग की ओर से बैस्ट कैंपस अंबेसडर के तौर पर सम्मानित किया जाएगा और पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बैस्ट कैंपस अंबेसडर को क्रमश: 11 हजार रुपए, 7100 व 5100 रुपए पुरुस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों की बिना किसी लोभ, लालच के मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि 18 वर्ष व इससे अधिक आयु का हर व्यक्ति चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि हर वोट डालना हम सभी की नैतिक जिम्मेदार है। अगर हम मतदान नहीं करते तो हमें शिकायत करने का भी अधिकार नहीं है। इस लिए आगामी विधान सभा चुनावों मं 20 फरवरी को रिकार्डतोड़ मतदान करवा कर जिले का नाम रोशन करें।
श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि नो यूअर कैंडीडेट एप सभी कैंपस अंबेसडर डाउनलोड करें और अन्यों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से वे अपने व अन्य क्षेत्रों के कैंडीडेट्स के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को पोलिंग बूथ पर सबसे पहले मतदान करने वाले युवा वोटर को प्रशंसा प्रमाण पत्र अलग-अलग रेस्टोरेंट, जिम आदि के डिस्काउंट कूपन भी दिए जाएंगे।
इस मौके पर स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंसिपल रचना कौर, सहायक नोडल अधिकारी श्री आदित्य मदान, चंद्र प्रकाश सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत खन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार : चालक सहित 2 फरार

खन्ना : खन्ना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर पांच बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी (डी ) प्रज्ञा जैन ने पत्रकार वार्ता में दी। एसपी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 का फिर से लागू करने का प्रस्ताव पारित

जम्मू और कश्मीर विधानसभा में हाल ही में उस समय हंगामे की स्थिति देखी गई, जब क्षेत्र के विशेष दर्जे की बहाली की मांग वाले प्रस्ताव पर बहस हुई, जिसे केंद्र ने अगस्त 2019...
article-image
पंजाब

अजनोहा स्कूल को प्रवासी भारतीय के ओर से वित्तीय सहायता की प्रदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : गांव अजनोहा के प्रवासी भारतीय जसविंदर सिंह परमार ने अपने पोते तेजवीर सिंह की लोहड़ी के अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा को 21000 (इक्कीस हजार रुपए) रुपए की वित्तीय सहायता...
Translate »
error: Content is protected !!