अजनोहा स्कूल को प्रवासी भारतीय के ओर से वित्तीय सहायता की प्रदान

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : गांव अजनोहा के प्रवासी भारतीय जसविंदर सिंह परमार ने अपने पोते तेजवीर सिंह की लोहड़ी के अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा को 21000 (इक्कीस हजार रुपए) रुपए की वित्तीय सहायता सेवानिवृत्त हेडमास्टर हरभजन सिंह के माध्यम से स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार को दी। ।। स्कूल प्रिंसिपल ने इस सहयोग के लिए एनआरआई जसविंदर सिंह का आभार व्यक्त किया। स्कूल स्टाफ ने एनआरआई जसविंदर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जतिंदर सिंह, राजविंदर कौर, सरबजीत कौर, बलबीर कौर, परषोतम कुमारी, नरिंदर अजनोहा, लवदीप कौर, ओंकार सिंह, धरमिंदर सिंह, हाफिज पदम, अविनाश कौर, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, अमनजीत कौर, दीपक कुमार, जसप्रीत कौर, मुनीश कुमार, सोहन सिंह और हरभजन सिंह कैंपस मैनेजर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने दी दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED का बड़ा एक्शन… उद्योगपति ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में 5 राज्यों के 11 ठिकानों पर रेड, महिला गिरफ्तार

ED की जालंधर जोनल टीम ने लुधियाना के उद्योगपति को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 22 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में कुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!