युवाओं को विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर : 17 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होगा साक्षात्कार

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 15 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सुनहरे अवसर प्रदान करवा रही है। प्रदेश सरकार का उपक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) द्वारा डिलीवरी राइडर्स (बाइक राइडर्स) के पदों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारतीय मुद्रा में लगभग 70 हजार से 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 20-37 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं बुनियादी अंग्रेजी की जानकारी होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान हाउस हेल्पर और पिकर्स के पदों के लिए भी सीधी भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं उम्मीदवार की आयु 21-36 वर्ष रखी गई है तथा उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 1400 एडी यानी भारतीय मुद्रा में 33 हजार 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला : पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर तक निकटवर्ती क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला

गुरदासपुर । भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में बीते मंगलवार रात देखे गए दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी होंगे ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’

हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार शाम को जिला के पुलिस, प्रशासनिक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जनवरी को होने वाले उपराष्ट्रपति के हमीरपुर जिले के दौरे की तैयारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने कर डाला गजब- HRTC बस में खाना बनाने वाले कुकर का भी लगा किराया : कंडक्टर ने काटा टिकट

मंडी. हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसों में लगेज पॉलिसी  को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। सरकारी बसों में अब यात्रियों को सामान का भी किराया देना पड़ रहा है।  ताजा मामला मंडी का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल की नोक पर दुकानदार से 12 हजार नकदी और मोबाइल छीना : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर में सरदार टेलीकॉम के मालिक को पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा शाहपुर में  गत रात करीब आठ वजे दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीव 12 हजार और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!