आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला : पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर तक निकटवर्ती क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला

by

गुरदासपुर । भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में बीते मंगलवार रात देखे गए दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी समेत करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर आसपास के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला है।

जिस फार्म हाउस में संदिग्ध ठहरे वहां वीरवार को बीएसएफ के जनरल खुद जानकारी लेने के लिए पहुंचे और प्रवासी मजदूर महेश कुमार से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की।

वहीं, पुलिस ने सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर नाकाबंदी में सुरक्षा फोर्स बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रख रही है। पुलिस, बीएसएफ और आर्मी की तरफ से उज्ज दरिया और आसपास लगे कई सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। दूसरी तरफ बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी अधिकारियों से बैठक की। पुलिस ने गुज्जरों के डेरे खंगाल उनसे भी जानकारी हासिल की है और वहीं खाली जगह पर फोर्स अभी भी जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप करके पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है।

भाषा समझना मुश्किल, इशारों में बताते रहे संदिग्ध

गांव कोट भट्टियां में बने फार्म हाउस में प्रवासी महेश ने पुलिस से कहा था कि मंगलवार रात 9:30 बजे के करीब किसी ने फार्म हाउस का दरवाजा खटखटाया और जब उसने दरवाजा खोला तो काले कपड़े पहने व मुंह ढके दो 25 से 30 वर्षीय युवक दरवाजे के सामने खड़े थे। उनके हाथ में हथियार और उनके कंधे पर भारी बैग भी थे। आते ही उक्त लोगों ने बातचीत शुरू कर दी, लेकिन उनकी भाषा समझ में नहीं आ रही थी जिस पर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों की ओर से इशारे से खाने के लिए कुछ मांगा गया। खाने के बाद उक्त संदिग्धों की ओर से इशारों-इशारों में धमकी देकर वहां से निकल गए। जिस जगह पर संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की घटना सामने आई है वे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जंगल जैसी है और गांव के निकट उज्ज दरिया बहता है। मंगलवार रात और बुधवार दिन-रात पुलिस, आर्मी और बीएसएफ ने बड़े स्तर पर संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया।

उज्ज दरिया ही जिले में दाखिल होने का एकमात्र सहारा

बता दें कि जब आसपास क्षेत्र के लोगों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उज्ज दरिया के रास्ते संदिग्ध हथियारबंद आतंकी घुस सकते हैं क्योंकि अभी पानी का लेवल दरिया में कम है और आसानी से वहां से आ गए होंगे। लोगों ने यह भी बताया कि उज्ज दरिया गहरा होने के चलते कुछ ऐसी जगह भी है जहां सुरक्षा का घेरा मजबूत नहीं है। उसी का फायदा उठा कई बार आतंकी जिले में आ चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महका गांव लपोदू- मोटे अनाज के पारंपरिक पकवानों से : महिलाओं को सिखाए ज्वार, बाजरा, कोदरा, कंगनी और सियूल के पकवान

आतमा परियोजना के तहत महिलाओं के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर 28 दिसंबर। पौष्टिक गुणों से भरपूर ज्वार, बाजरा, रागी-कोदरा, कंगनी, सियूल और अन्य मोटे अनाज के महत्व के प्रति आम लोगों को...
article-image
पंजाब

नवांशहर ग्रेनेड हमले का वॉन्टेड पुलिस एनकाउंटर में गया मारा

नवांशहर।   जाडला में शराब के ठेके पर हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी को शनिवार दोपहर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। एनकाउंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर कोई हमसे गलती हुई है तो क्षमा करें देवी देवता : 2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता मुख्यमंत्री राजनीति से बाहर निकले और अपनी जिम्मेदारी उठाएं क्या सुक्खू सरकार ने 2023 आपदा के लिए केंद्र से मिले पैसे आपदा प्रभावितों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वेलर का हत्या : :हाथ-पैर तार से बांधकर पानी के ड्रम में डाला, सिर व शरीर पर चोट के गहरे घाव मिले

शिमला : नेरवा में ज्वेलर का शव किराए के मकान से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक के दोनों हाथ तरी से बंधे हुए थे। उसे पानी के ड्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!