युवाओं को विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर : 17 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होगा साक्षात्कार

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 15 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सुनहरे अवसर प्रदान करवा रही है। प्रदेश सरकार का उपक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) द्वारा डिलीवरी राइडर्स (बाइक राइडर्स) के पदों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारतीय मुद्रा में लगभग 70 हजार से 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 20-37 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं बुनियादी अंग्रेजी की जानकारी होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान हाउस हेल्पर और पिकर्स के पदों के लिए भी सीधी भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं उम्मीदवार की आयु 21-36 वर्ष रखी गई है तथा उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 1400 एडी यानी भारतीय मुद्रा में 33 हजार 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ संसद भवन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 7 अगस्त : चंडीगढ़ से सांसद और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मनीष तिवारी ने आज संसद भवन के बाहर बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औषधीय गुणों से युक्त भांग के लिए हिमाचल जाना जाएगा : मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक ऐतिहासिक ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल की शुरुआत की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शामिल हुए आप से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!