युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को जानें और उसके संरक्षण में अपना बहुमूल्य सहयोग दें, देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम है सोलन – रोहित ठाकुर

by
 सोलन  : शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सोलन ज़िला में देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम दृष्टिगोचर होता है। रोहित ठाकुर गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे।
रोहित ठाकुर ने हिमाचल उत्सव के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कई वर्षों से डायनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन द्वारा आयोजित यह उत्सव सोलन ज़िला की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल उत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी धरोधर से रू-ब-रू होने और उसे संजोए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को जानें और उसके संरक्षण में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।
इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री दयाल प्यारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर, ईशा पराशर सूद, नगर निगम के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेन्द्र शर्मा, खण्ड कांग्रेस समित सोलन के सचिव संजय भण्डारी, कांग्रेस समिति के मीडिया पैनालिस्ट शोभित बहल, विनीश धीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश, जिला पुलिस की टीमों की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु में बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर- पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ चौक किया जाम : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (CITU) की अगुआई में आंगनवाड़ी वर्करों हेल्परों ने किसान-मज़दूर आंदोलन को दिया समर्थन, सरकार को चेताया—“अब बैठकों से नहीं, फैसलों से बनेगी बात”

शहीद भगत सिंह नगर में सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर आंदोलन में शामिल : मानदेय दोगुना करने, ग्रेड-3 व ग्रेड-4 का दर्जा देने समेत कई मांगें उठाईं नवांशहर , 10 अगस्त । किसान-मजदूरों और अन्य मेहनतकश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल को यह कहना शोभा नहीं देता कि ‘हिमाचल उड़ता पंजाब बन जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में मादक पदार्थों की समस्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सोमवार को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की निशानदेही का मामला लटका कर अधिकारी बचा रहे आरोपियों को : 6 महीने से पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पंजाब की भूमि पर अवैध खनन के मामले को लेकर नहीं हुई कारवाई

गढ़शंकर । हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव मजारी के पहाड़ों में अवैध तौर पर माईनिंग कर मैदान बनाने के छे महीने बाद भी उकत...
Translate »
error: Content is protected !!