युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला

by
गढ़शंकर । जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला, जिसमें विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के अध्यक्ष मनदीप मोला, रोहित पोसी, मनजिंदर मोहनोवाल आदि शामिल हुए।  इस मौके पर प्रणव कृपाल ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं और बच्चों के साथ हुआ अमानवीय व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी देश में सांप्रदायिकता के बीज बो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काकर और सांप्रदायिकता का जहर घोलकर अगला लोकसभा चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देगी।  मनदीप सिंह ने कहा कि बीजेपी देश का संविधान बदलना चाहती है, लेकिन युवा कांग्रेस बीजेपी के संविधान बदलने के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मां की गोली लगने से मौत बेटा गंभीर घायल, पंजाब हिमाचल सीमा पर चली गोलियां ,

गगरेट :- हिमाचल पंजाब सीमा पर पंजाब क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच राउंड फायर महिला व एक युवक पर गोलियां चलाए । जिसमें महिला की मौके पर ही  मौत हो गई और...
article-image
पंजाब

पूर्व आप विधायक की इनोवा जब्त : विजिलेंस जांच में फंस सकते हैं आप विधायक संदोहा

लैंड स्कैम की करप्शन मनी से खरीदी गई चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी के रोपड़ के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोहा की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी विजिलेंस ब्यूरो ने जब्त कर ली है। यह इनोवा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु वचनबद्ध: सांसद मनीष तिवारी

नगर कौंसिल बलाचौर को शव वाहन के लिए 15 लाख रुपये का चेक भेंट बलाचौर: पंजाब सरकार शहरों की नुहार बदलने और लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी – सीमा से सीधे सलाखों तक :

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक...
Translate »
error: Content is protected !!