यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ।  शिमला : यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रतियोगिता के बारे में अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने अक्षिता को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मूल रूप से शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली अक्षिता शर्मा वर्तमान में चंडीगढ़ में बैंकर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने शिमला के तारा हॉल स्कूल से अपनी स्कूल की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात पंजाब विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
भेंट के दौरान अक्षिता के साथ उनके पति प्रद्युत सुंटा, उनका बेटा अबीर और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रभु की प्राप्ति के लिए माता पिता की सेवा पहला पड़ाव : अविनाश राय खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत रेडक्रॉस कार्यालय में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर : ...
article-image
पंजाब

ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा, कमलेश कौर घेड़ा को चेयरपर्सन चुना

गढ़शंकर, 27 फरवरी : श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली सर गोवर्धनपुर कांशी, बनारस में अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी कमलेश कौर घेड़ा की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं की उपस्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरित : मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोलास से मनाई : राजपूताना समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर, 9 मई : राजपुत सभा भवन गढ़शंकर में आज राजपूत सभा गढ़शंकर की तरफ़ से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोलास से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!