यूक्रेन में फंसे छात्रों की जानकारी सीएम हेल्पलाईन नंबर-1100 पर दें: डीसी राघव शर्मा

by

ऊना 26 फरवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए जिला ऊना के 29 छात्र व छात्राएं युद्ध के चलते फंसे है। राघव शर्मा ने बताया कि इन छात्रों की जानकारी प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार को दी गई है ताकि उन्हें सुरक्षित वापिस लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्र व छात्राओं में 9 ऊना, 11 गगरेट, 3 बंगाणा, 2 अंब व 4 हरोली के छात्र शामिल हैं।
राघव शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यूक्रेन में फंसा है तो वह मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन नंबर 1100 पर अपनी जानकारी सांझा कर सकता है।
इसके अतिरिक्त भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा दिल्ली में नियंत्रण कक्ष केे टाॅल फ्री नंबर 1800118797 सहित दूरभाष नंबर 011-23012113, 23014104 व 23017905 तथा फैक्स नंबर 011-23088124 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा situationroom@mea.gov.in के माध्यम से भी जानकारी दे सकते हैं। यह आपात सेवा चैबीस घंटे कार्यरत है।
राघव शर्मा ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास के हेल्पलाईन नंबर 380997300428, 380997300483 व ईमेल cons1.kyiv@mea.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नई दिल्ली में की एनएचपीसी के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा, पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर व भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और तीन के प्रभावितों को दिया जाए रोजगार एएम नाथ। दिल्ली : भरमौर-पांगी के विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर ज़िला कोर टीम की बैठक उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता में आयोजित : ज़िला वार्षिक कार्य योजना को संशोधित करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : ज़िला चंबा में हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ज़िला कोर टीम की बैठक का आयोजन किया गया।...
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ को पंचायत क्षेत्र में लाने की उठी मांग

ऊना :  ऊना में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान अधिकतर शिकायतें व मांग पुलिस विभाग, राजस्व तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित रही। जनमंच में हिमुडा कॉलोनी रक्कड़ की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने...
हिमाचल प्रदेश

शिमला के वार्ड नं. 24 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान के लिए 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

शिमला 08 दिसम्बर – ‘‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत शिमला शहर के वार्ड नं. 24 स्थान हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान आबंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!