29 हाई और 25 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हिमाचल में अब होंगे मर्ज

by

एएम नाथ। शिमला :  29 हाई स्कूल और 25 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हिमाचल प्रदेश में अब मर्ज होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम विद्यार्थी संख्या वाले इन स्कूलों का ब्योरा सरकार को भेज दिया है। अब इन हाई स्कूलों का दर्जा घटाकर मिडल होगा और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का दर्जा हाई किया जाएगा।

हाई स्कूलों में 15 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय के इस प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला होगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि कम विद्यार्थियों की संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा कम किया जाएगा। शिक्षा विभाग से इस बाबत प्रस्ताव मांगा गया है। जिन हाई स्कूलों में 15 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें मिडल स्कूलों में लाया जाएगा। नवीं और दसवीं कक्षाओं को मिडल में शामिल किया जाएगा। जिन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें हाई स्कूल में लाया जाएगा। यहां जमा एक और जमा दो कक्षा को हाई स्कूल में लाया जाएगा। उधर, शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों का ब्योरा एकत्र कर सरकार को भेज दिया है।

बता दें कि बीते माह ही सरकार ने पांच विद्यार्थियों से कम संख्या वाले 419 प्राइमरी और मिडल स्कूलों को मर्ज किया था। प्राइमरी स्कूलों को दो किलोमीटर और मिडल स्कूलों को तीन किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों में मर्ज किया गया। इसके अलावा शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 99 प्राइमरी और मिडल स्कूलों को सरकार ने बंद भी किया है। अब कम विद्यार्थियों की संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड 17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन 18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन

गौरी दत्त ठियोग नहीं जाएंगे, एचपीयू में डीएसपी बने रहेंगे; नितिन चौहान की हमीरपुर और भरत भूषण की सुंदरनगर में तैनाती बरकरार शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त को जारी तीन एचपीएस अधिकारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा : मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित रोहित जसवाल।  ऊना, 12 सितंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की मंशा ही नहीं हैं कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर बने – विधायक निधि की राशि जारी होने पर ही विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होगी बीजेपी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री साफ़-साफ़ बताएँ  कि वह धर्मशाला में केंद्रीय विवि का कैंपस चाहते हैं नहीं मंडी में बीजेपी नगर निगम के पार्षद से हुई अभद्रता पर माफ़ी माँगे कांग्रेसी नेता एएम नाथ। शिमला : नेता...
Translate »
error: Content is protected !!