CM सुक्खू के गांव में ड्रोन जैसी 3 चीजें उड़ती दिखीं : लोगों में हड़कंप, पुलिस को दी सूचना

by
एएम नाथ।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आसमान में ड्रोन जैसी चीजें दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस इलाके में ये चीजें देखी गईं, वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में आती है। इसी इलाके में सीएम सुक्खू का पैतृक गांव भी स्थित है।
                   हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन इलाके में बुधवार रात ड्रोन जैसी तीन वस्तुएं आसमान में उड़ती हुई देखी गईं। नादौन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का विधानसभा क्षेत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध ड्रोन गौना और सेरा में देखे गए, जो सुक्खू के पैतृक गांव हैं। इन्हें देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इनका वीडियो बनाया और तस्वीरें लीं। उसके बाद पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
     हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को दो से तीन संदिग्ध ड्रोन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीमें और डीएसपी मौके पर पहुंचे। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आसमान में कोई वस्तु नहीं दिखी।
स्थानीय लोगों द्वारा लिए गए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर उन्होंने कहा कि वे गुब्बारे या यांत्रिक ड्रोन के हो सकते हैं। इनका इस्तेमाल मीडियाकर्मी या फोटोग्राफर विवाहों को कवर करने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा एजेंसियों के साथ जानकारी शेयर किया है और मामले की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

ऊना (22 अक्तूबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कोषाधिकारी कार्यालय का भवन काफी पुराना है तथा नया भवन बनाने के लिए मलाहत रोड पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बे-मौसमी बारिश के कारण रबी फसल को हुए नुक्सान की रिपोर्ट शीघ्र भेंजे अधिकारी – उपायुक्त

ऊना, 2 मई – सूखे और बे-मौसमी बारिश के चलते जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रबी की फसल को हुए नुक्सान के दृष्टिगत उपायुक्त राघव शर्मा ने कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद ,2 आरोपी गिरफतार.

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ /श्री गंगानगर :  जिले की रावला व पुरानी आबादी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद,2 आरोपियों को गिरफतार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लिए नाबार्ड से 713.87 करोड़ रुपये की 73 योजनाएं स्वीकृत : मुख्यमंत्री….मुख्यमंत्री ने ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए पहले दिन के पहले सत्र में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों...
Translate »
error: Content is protected !!