यूक्रेन से वापस लौटा गढ़शंकर के गांव धमाई का तरनवीर

by

परिवार ने भारत सरकार का किया धन्यवाद
गढ़शंकर –
उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए भारत से यूक्रेन गए छात्र रूस और यूक्रेन के दरमियान चल रही लड़ाई के कारण वही फस कर रह गए हैं। जिस कारण उनके अभिभावक उनकी सलामती के लिए गहरी चिंता में है।यूक्रेन में फंसे छात्रों में बड़ी गिनती में पंजाबी छात्र भी है।भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्रों को वहां से निकालने के लिए चलाए जा रहे मिशन गंगा के तहत बड़ी गिनती में छात्रों को भारत लाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के तहत आज गढ़शंकर के गांव धमाई का तरनवीर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह सही सलामत अपने घर लौट आया। जिसका परिवार और सगे संबंधियों द्वारा शानदार स्वागत किया गया। वही तरनवीर के सही सलामत घर लौटने पर परिवार ने राहत की सांस लेते हुए भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत सरकार बाकी छात्रों को भी जल्द से जल्द भारत लाने का उचित प्रबंध करें। इस अवसर पर तरनवीर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वह यूक्रेन की खारकीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गया था। परंतु यूक्रेन और रूस के दरमियान युद्ध के कारण
बहुत ही नाजुक हालात बन गए और लगातार हो रही बमबारी के कारण अपने साथियों सहित खारकीव के मेट्रो स्टेशन के बंकर में सात आठ दिन रहा। इसके बाद वह भारतीय एंबेसी की मदद से अपने साथियों सहित हंगरी के बॉर्डर पर पहुंचा। यहां से वह भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन गंगा के तहत भारत पहुंचा। इस अवसर पर तरनवीर के परिवारिक मेंबरों के अलावा बड़ी गिनती में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Full Dress Rehearsal Held for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 13 : Cabinet Minister Mohinder Bhagat will hoist the national flag during the district-level Independence Day celebrations on August 15 at the Police Line Ground. This was announced by Deputy Commissioner Ashika...
article-image
पंजाब

महिला की मौत के 18 साल बाद : सुप्रीम कोर्ट ने डाक्टर को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

मामला पित्ते की पत्थरी के उपचार दौरान महिला की मौत का पटियाला : पित्ते की पत्थरी को निकालने के बाद महिला की मौत के 18 साल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ का दावा….अहंकार में आकर मूसेवाला ने गलतियां की : लॉरेंस के संपर्क में था….हमारे पास और नहीं था कोई ऑप्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने शहीद उधम सिंह भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का किया उद्घाटन

सांसद द्वारा 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी मोहाली, 4 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने द्वारा आज शहीद उधम सिंह एजुकेशनल एंड...
Translate »
error: Content is protected !!