BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष.. तारीख हो गई फाइनल

by

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के लक्ष्मण ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस चुनाव को संगठन पर्व 2024 का नाम दिया गया है. पार्टी ने अभी नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है और माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया के बाद उन्हें ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

आधिकारिक घोषणा और निर्वाचन मंडल
पार्टी ने बताया कि संगठन पर्व 2024 अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है. आज पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा जारी की गई है. इसके साथ ही निर्वाचक मंडल की सूची भी प्रकाशित कर दी गई है. यह सूची पार्टी मुख्यालय में जारी की गई।

नामांकन प्रक्रिया
नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. इस दौरान उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे तक की जाएगी. इसके बाद, इच्छुक उम्मीदवार शाम 5 से 6 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

मतदाता और इलेक्टोरल रोल
शाम साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा बयान जारी किया जाएगा. यदि आवश्यक हुआ, तो 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा. इस चुनाव के लिए 30 राज्यों से 5708 मतदाताओं का इलेक्टोरल रोल तैयार किया गया है, जो पार्टी के विभिन्न स्तरों के प्रतिनिधियों को शामिल करता है।

नए अध्यक्ष के सामने होंगी चुनौतियां
नए अध्यक्ष और उनकी टीम के सामने बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। जल्द ही पार्टी को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों का सामना करना है. इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं. इनमें से सिर्फ असम में ही बीजेपी की सरकार है।

इसके बाद अगले साल उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में चुनाव होंगे. इनमें से चार राज्यों में बीजेपी सत्ता में है. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण

ऊना :2 मार्च : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क अंद्रोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द...
article-image
पंजाब

कार से 2 कोरड़ 13 लाख रुपए कैश बरामद, रिपोर्ट दर्ज :  बड़ी रकम को लेकर परिवार के पास कोई नहीं था दस्तावेज 

खन्ना :   खन्ना पुलिस ने एक गाड़ी से करोड़ों रुपए बरामद किए हैं। नेशनल हाईवे पर प्रिसटाइन मॉल के पास लगाए गए नाके पर पुलिस ने एक कार से 2 कोरड़ 13 लाख रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया : संबंधित अधिकारियों को संपर्क मार्गों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा...
Translate »
error: Content is protected !!