यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का सम्मान कर जिला प्रशासन ने बढ़ाया हौंसला :   ए.डी.सी ने जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का किया सम्मानित

by

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों को लगातार नौजवानों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की,   होशियारपुर जिले ने इस नायाब प्रोग्राम को शुरु कर प्रदेश में कायम की मिसाल

होशियारपुर, 29 अप्रैलः  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से जिले में नियुक्त किए गए यूथ इलेक्शन अंबेसरडरों का आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सम्मान किया गया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा ने रिटर्निंग अधिकारी होशियारपुर के साथ-साथ सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ अटैच यूथ इलेक्शन अंबेसडरों सम्मानित करते हुए उन्हें लगातार युवा मतदाताओं को जागरुक करने का आह्वान किया। इस दौरान यूथ इलेक्शन अंबेसडरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने युवा मतदाताओं को जिला स्तर पर एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। इस मौके पर उनके साथ जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, सहायक स्वीप नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिले में एक ऐसा बेहतरीन कार्यक्रम शुरु किया गया, जो कि पूरे प्रदेश में कहीं नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता जागरुकता के इस अनूठे कार्यक्रम ने प्रदेश में एक मिसाल कायम कर दी है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने में यूथ इलेक्शन अंबेसडर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और थोड़े ही दिनों में युवा अंबेसडरों ने जागरुकता की जो अलख जगाई है वह काबिले तारीफ है।

      उन्होंने बताया कि यह अंबेसडर अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वोटरों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरुक करने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया से परिचित करवाना है ताकि वे समझ सके कि क्यों हम चुनाव को लोकतंत्र के पर्व के तौर पर मना रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां भगवती जागरण कमेटी रिजेटर्ड कोट फतूही की ओर 8 वी श्री मद भागवत कथा महापुराण कथा यज्ञ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वर्ण पैलेस में करवाई जा रही

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फतूही के स्वर्ण पैलेस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती जागरण कमेटी रिजेटर्ड कोट फतूही की ओर से  8 वी श्री मद...
article-image
पंजाब

10 लख रुपए की ग्रांट के चैक : सांसद मनीष तिवारी ने नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बांटे

नवांशहर, 9 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने आज नवांशहर...
article-image
पंजाब

डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम. भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. सत्र-I (2024-26 ) का...
article-image
पंजाब

युवक 118 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के अंतर्गत पड़ते गांव गढ़ी मानसोवल से एक युवक को पुलिस ने 118 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के निर्देशों पर डीएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!