यूपीएससी, एचपीपीएससी और संबद्ध सेवा परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकते एससी और ओबीसी उम्मीदवार – प्रति माह चार हजार के वजीफे का भी प्रावधान

by
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर |
रोहित भदसाली। हमीरपुर 21 नवम्बर | एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सितंबर 2022 से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। यह केंद्र यूपीएससी, एचपीपीएससी और संबद्ध सेवा परीक्षाओं के लिए 100 एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नामांकित उम्मीदवार को एक वर्षीय पाठ्यक्रम की अवधि के लिए प्रति माह चार हजार रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाता है। सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 9 नवंबर को शुरू होगी आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है ।
उन्होंने कहा कि जिले के पात्र एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग और मासिक वजीफे का लाभ उठाना चाहिए । उम्मीदवार प्रवेश हेतु https://cuhimachaldaceadmission.samarth.edu.in/index.php लिंक पर आवेदन कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01892228877 तथा मोबाइल न० 9872217578, 8127214944, 8948263285 पर संपर्क किया जा सकता है |
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मोबाइल ऐप के माध्यम से कराएं पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी

धर्मशाला, 26 जुलाई। तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे भारत सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमित भरमौरी लड़ेंगे 2027 विधानसभा चुनाव – भटियात से चुनाव लड़ने का जनता का दबाव : ठाकुर सिंह भरमौरी

एएम नाथ। चम्बा :  पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बेटे अमित भरमौरी को 2027 का उम्मीदवार घोषित कर दिया। आज उन्होंने ये बात मिडिया के सामने कही।सियासत में विरासत की परंपरा को आगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइनस तापमान : महिलाएं स्पीति घाटी से हटा रही बर्फ

लाहौल-स्पीति। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की महिलाएं घर के काम से लेकर खेत खलिहानों में अहम भूमिका निभा रही हैं। मेहनतकश महिलाएं अब सड़कों से बर्फ हटाने का काम कर रही हैं। महिलाओं को माइनस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, निहारी में करेंगे पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी, दधोल स्कूल में करेंगे संवाद तथा विकासात्मक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन...
Translate »
error: Content is protected !!