सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक: सुविधाओं के विस्तार के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव स्वीकृत

by
मंत्री राजेश धर्मानी बोले राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
रोहित भदसाली।  घुमारवीं, 21 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने वीरवार को सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मरीजों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बैठक में अस्पताल की आय बढ़ाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट और दांतों से संबंधित इलाज की फीस में वृद्धि की गई। वहीं, फर्स्ट एड, मिड डे मील वर्करों के मेडिकल और अन्य आवश्यक सेवाओं की फीस में कोई बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया गया।
मंत्री राजेश धर्मानी ने घुमारवीं अस्पताल के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट तैयार करने का निर्देश दिया। इस वेबसाइट में सभी जरूरी इलाज, डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पताल में उपलब्ध टेस्टों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीजों को रिपोर्ट फोन पर भेजने और ओपीडी के लिए पर्ची ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का भी सुझाव दिया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त स्टाफ से सुसज्जित किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके तहत, टेलीमेडिसिन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए मरीजों को बड़े शहरों में न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। इन अस्पतालों में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टर, उन्नत लैब टेस्टिंग, ऑपरेशन थिएटर और मुफ्त दवाइयां जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पतालों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं की आवश्यक गतिविधियों हेतु 13.85 लाख रुपये और विभिन्न सेवाओं के लिए निधि की उपलब्धता के अधीन 33.90 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान अस्पताल में 19 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। भराड़ी अस्पताल में सेवाओं के लिए 7 लाख रुपये व्यय किए जाने की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त, निधि उपलब्ध होने पर 4 लाख रुपये की पूर्व स्वीकृति भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, खंड चिकित्सा अधिकारी महेश जसवाल, जिला परिषद सदस्य आई.डी. शर्मा, बेली राम टैगोर, एसएमओ विनोद, और रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश : माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर लगे विराम

डाइट किटें  मंत्री ने टीबी निक्षय मित्रों को वितरित की हेल्थ टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी : शांडिल राकेश शर्मा lज्वालामुखी/तलवाड़ा :  स्वास्थ्य एंव परिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“समर्थ 2025” के अंतर्गत सुरक्षित निर्माण पद्धतियों पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा “समर्थ 2025” नामक जन-जागरूकता एवं क्षमता निर्माण अभियान के तहत आज सुरक्षित निर्माण पद्धतियों पर जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलवायु परिवर्तन के समाधान को वन संपदा का संवर्धन महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

76 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा बेलपत्र का पौधा चंबा वन वृत्त के तहत 526 हेक्टेयर भूमि में होगा पौधारोपण विभिन्न प्रजातियों के चार लाख पचास हजार पौधे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में की गई शिक्षा विभाग से संबंधित विस्तृत समीक्षा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता : रोहित ठाकुर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है तथा निकट भविष्य में इस...
Translate »
error: Content is protected !!