यूपी में रची गई मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले की आतंकी साजिश, बम फेंकने वाले दोनों मौसेरे भाई

by
जालंधर :  यूपी में पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले की साजिश रची गई थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने यूपी के डीजीपी व सरकार से संपर्क साधकर अलर्ट किया है और पंजाब से तेजतर्रार अधिकारियों की टीमों को गाजियाबाद रवाना कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं, जिनमें एक की उम्र 28 व दूसरे की 20 साल है। कुछ दिन पहले ये दोनों जालंधर में तीन दिन रुककर कालिया के घर की रेकी करके गए थे।
पुलिस की टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने मोबाइल नंबर का खुलासा कर बताया कि उनको इस नंबर से टॉस्क और पैसे भेजे गए थे। पुलिस ने जब उक्त नंबर की छानबीन की तो पता चला कि नंबर यूपी का है और उक्त नंबर हरियाणा में भी मोबिलाइज हुआ है।
पुलिस की एक टीम गठित की गई और सारा मामला डीजीपी यादव के ध्यान में लाकर एक संयुक्त टीम का गठन कर गाजियाबाद रवाना कर दिया गया है। वहां दो मास्टरमाइंड छिपे होने की उम्मीद है। पंजाब पुलिस की तरफ से यूपी पुलिस के साथ तालमेल बनाया गया है।
इससे पहले भी पंजाब के गुरदासपुर में ग्रेनेड हमले में शामिल तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी यूपी के पीलीभीत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। पंजाब पुलिस की टीम 756 किलोमीटर तक इन आतंकियों का पीछा करती रही। फिर यूपी पुलिस की मदद से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के शातिरों और उत्तर प्रदेश तथा पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें वरिंदर सिंह उर्फ रवि (23), गुरविंदर सिंह (25) और जशनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) को मार गिराया था। उनके कब्जे से दो एके-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया गया था।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि यूपी में जिन आतंकियों को जीशान अख्तर व रिंदा संधू द्वारा टॉस्क दिया गया है। उन दोनों से हथियार भी बरामद हो सकते हैं। लिहाजा पुलिस टीम को पूरी तैयारियों के साथ भेजा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के 3 युवक शिमला में गए पकड़े : बिना लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब के 3 युवकों से गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब

एएसआई कौशल चंद्र की ओर से पुलिस चौकी अजनोहा का चार्ज संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के थाना मेहटीयाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी अजनोहा में नए और चौकी प्रभारी ए एस आई कौशल चंद्र की ओर से अपना चार्ज संभाला गया इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का 10वीं का परिणाम शानदार रहा

तमन्ना ने प्रथम व कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर: पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए 10वीं कक्षा के परिणाम में एस.डी.पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की...
Translate »
error: Content is protected !!