यूपी से पंजाब तक नेटवर्क, ढूंढ रही थी पुलिस : पैसा कमाने की चाह… चुना अपराध का रास्ता

by
कपूरथला :  पैसा कमाने की चाह में मां-बेटे ने गलत रास्ता चुन लिया। उनके द्वारा चुना गया रास्ता अपराध की दुनिया से जुड़ा था। दोनों मां और बेटा सोशल मीडिया के जरिये लोंगो को ठग रहे थे। किसी दूसरे की फेक आईडी बनाकर कमाई तो कर रहे थे, लेकिन उनकी यह तरकीब ज्यादा दिन नहीं चली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
     कपूरथला के युवक की सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले मां-बेटे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले में थाना साइबर क्राइम में विभिन्न धाराओं के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में प्रशांत जुरेल निवासी हाथरस और उसकी यशोदा देवी है। वहीं तीसरा आरोपी सत्य प्रकाश निवासी अलीगढ़ अभी फरार चल रहा है।
डीएसपी साइबर क्राइम दलजीत सिंह ने बताया कि कपूरथला के ग्रीन पार्क निवासी कुमार गौरव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों को इमीग्रेशन और विदेश भेजने के बारे में जागरूक करता है। गौरव से विदेश जाने वाले चाहवान लोग फोन पर संपर्क कर उसकी सेवाएं लेते। इसके लिए गौरव चार्ज भी करता है और ऑनलाइन ही सेवा शुल्क लेता है।
नाम खराब करने के साथ आरोपी दे रहे थे धमकियां
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की फेक आईडी बनाकर कुछ लोग उसके नाम का फायदा उठा रहे हैं। आरोपी कमाई करने के अलावा उसका नाम खराब कर रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी उसे धमकियां भी दे रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में 16 जुलाई 2024 को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। साइबर थाना एसएचओ दीपक शर्मा की टीम ने जांच करते हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रशांत जुरेल, यशोदा देवी पत्नी राजकुमार और सत्य प्रकाश पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी अलीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस रिमांड पर आरोपी मां-बेटा
डीएसपी दलजीत सिंह ने यह भी बताया कि उक्त मामले में पुलिस टीम ने जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर यूपी के हाथरस के रहने वाले प्रशांत और उसकी मां यशोदा देवी को काबू कर उनके बैंक अकाउंट फ्रिज करवा दिए। इनसे मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिसके माध्यम से वह सोशल मिडिया चलाते थे। वही दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मारपीट करने के आरोप में चार लोगों व 9 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने पवनदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी खानपुर थाना माहिलपुर के बयान पर चार लोगों व 8-9 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : गुरनेक भज्जल

गढ़शंकर l पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। पंजाब में भय का माहौल है। कबड्डी प्रमोटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवांशहर जिले में एक व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या...
article-image
पंजाब

सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए तत्पर : पंकज

गढ़शंकर I पंकज कृपाल एडवोकेट, अध्यक्ष सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर ने छात्रों के लिए जरूरतमंद परिवारों को कॉपियां वितरित करते हुए कहा कि सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए...
article-image
पंजाब

75 में स्वतंत्र दिवस पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित -एसडीएम अरविंद कुमार ने फहराया तिरंगा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में 75वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील स्तरीय संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया। इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!