एक बूंद भी एक्स्ट्रा पानी नहीं देंगे…’, पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर सीएम भगवंत मान की दो टूक

by
चंडीगढ़ । जाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश में स्पष्ट रूप से कहा है कि पंजाब हरियाणा को अपनी जल सीमा से बाहर कोई अतिरिक्त पानी नहीं देगा।
मुख्यमंत्री मान ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जारी किए गए वीडियो में कहा, “हरियाणा अपनी पूरी हिस्सेदारी का पानी इस्तेमाल कर चुका है. अब पंजाब एक बूंद पानी भी अतिरिक्त नहीं देगा.”
उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर दबाव डालने का भी आरोप लगाया. एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भाजपा की केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चली जा रही है, हम इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के जरिए पंजाब पर दबाव बना रही है ताकि हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिया जा सके. मान ने इस प्रयास को पंजाब के किसानों और नागरिकों के अधिकारों पर हमला बताया. उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में कहा, “यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई है. हमारे खेतों से, हमारी नदियों से, हमारी जनता से उनका हक छीना जा रहा है. पंजाब अपनी जीवनरेखा को नहीं सौंपेगा.”
यह बयान उस समय आया है जब हरियाणा सरकार बार-बार केंद्र से और पंजाब से अनुरोध कर रही है कि गर्मी और सूखे की वजह से राज्य में उत्पन्न पीने के पानी की किल्लत को दूर करने के लिए अतिरिक्त पानी दिया जाए. लेकिन पंजाब का तर्क है कि राज्य पहले से ही जल संकट से जूझ रहा है और यदि पानी का और बंटवारा हुआ तो किसानों की फसलें और आम नागरिकों की जल जरूरतें प्रभावित होंगी.
मुख्यमंत्री मान ने यह भी कहा कि बीबीएमबी का उपयोग करके पंजाब को धमकाने की कोशिश की जा रही है, जिसे राज्य किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हों।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी में भीड़ जमा होने, अस्थाई दुकाने लगाने व लंगर पर प्रतिबंध, निजी भूमि पर अस्थाई टैंट लगाने पर भी रोक, भूमि मालिक की जिम्मेदारी होगी तय : डीसी

ऊना – हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाबा बड़भाग सिंह होली मेला 2021 के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ, माता चिंतपूर्णी, श्री नैनादेवी और ज्वालाजी मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लानः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल : शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भाषा एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि बाबा बालक नाथ,...
article-image
पंजाब

पोसी ब्लॉक में टीकाकरण केंद्रों का DHO डॉ. सीमा गर्ग ने आकस्मिक किया दौरा : ममता दिवस के दौरान आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा

गढ़शंकर :   जिला टीकाकरण अधिकारी होशियारपुर डॉ. सीमा गर्ग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य केंद्र बीहड़ा और सतनौर, उप केंद्र पारोवाल और आयुष मानव आरोग्य केंद्र पोसी का ममता दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!