यू.के. में सिख युवती से गैंगरेप का मामला खन्ना ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला : कहा, दोषियों को मिले सख्त सजा

by

होशियारपुर 16 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने यू.के. में हुए सिख युवती के गैंगरेप के मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि लंदन के ओल्डबरी पार्क में भारतीय मूल की एक युवती से सुबह के 8.30 बजे गैंगरेप होने के समाचार मिले हैं। यह घटना न केवल एक गैंगरेप है बल्कि इसमें नस्लीय टिप्पणियां भी शामिल हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय से कहा कि विदेशों में भारतीय निरंतर नक्सलवाद का शिकार हो रहे हैं। खन्ना ने कहा कि विदेशों में भारतियों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए और उक्त घटना के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए यू.के. सरकार के साथ इस मामले को मुस्तैदी से उठाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने उपराज्यपाल से पूर्व जेल मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच की मंजूरी मांगी

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महर्षि भगवान वाल्मिकी जी ने सत्य के मार्ग पर चलकर लोगों का कल्याण करने का संदेश दिया है: सांसद मनीष तिवारी

महर्षि भगवान वाल्मिकी के प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया चंडीगढ़, 13 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि महर्षि भगवान श्री...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलों में सेंटर कालेवाल बीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गढशंकर : ब्लॉक गढशंकर 2 जिला होशियारपुर की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलें 8 और 9 अक्टूबर को सेंटर स्कूल देनेवाल कलां में बीईओ जसवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इन खेलों में...
Translate »
error: Content is protected !!