योगमय हुआ ऊना : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना के इंदिरा स्टेडियम में लगा योग शिविर

by
सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व, नियमित करें योगाभ्यास – जतिन लाल
ऊना, 21 जून। सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने यह शब्द कहे। आयुष विभाग ने यह कार्यक्रम एसबीआई, नेहरू युवा केंद्र, केसीसी बैंक और रेडक्रॉस के साझे सहयोग से आयोजित किया था।
जतिन लाल ने कहा कि हमारी रोजमर्रा की खानपान की आदतें और अव्यवस्थित जीवन शैली का शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इनके चलते धीरे धीरे शरीर हमारा साथ छोड़ने लगता है। बहतु सी बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। वहीं युवा नशे की जकड़ में आ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बचाव में योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। योग तथा व्यायाम जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। इनसे आप शरीर में अच्छे बदलाव देखते हैं, जिससे प्रेरणा पाकर व्यक्ति प्रोत्साहित अनुभव करता है।
उन्होंने कहा कि शरीर सबसे पवित्र मंदिर है। इसे अच्छा बनाना सबसे बड़ा काम है। आवश्यक है कि योग और व्यायाम को हम सब अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन इसका अभ्यास करें।
उपायुक्त ने कहा कि योग भारत की विश्व को अमूल्य भेंट है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। योगाभ्यास से केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि इसकी उपयोगिता और आवश्यकता को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने भारत के आग्रह पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा और डॉ. जगजीत कौर ने योगाभ्यास करवाया। इसमें उपायुक्त जतिन लाल के साथ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डौड, रेडक्रॉस के सचिव संजय सांख्यान, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार, एसबीआई की क्षेत्रीय प्रबंधक संजू बंगा सहित अन्य अधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के विकास की आवाज बने हंस राज, मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पुराने संस्थानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना

हंस राज ने जयराम ठाकुर के सामने झुककर भी मनवाई थीं चुराह की मांगें, मौजूदा नेताओं पर उठाए सवाल चुराह के हक के लिए सदन से सड़क तक लड़ने वाले नेता हैं डॉ. हंस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा में होगा

नंगल। सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा, तहसील आनंदपुर साहिब में होगा। यह जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान पीताम्बर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी का नया भवन: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा- देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विधायक कमलेश ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज ज़रूरत आरोपों की नहीं, समझ की है….अस्पताल में कोई डॉक्टर या मरीज़ नहीं जीतेगा या हारेगा, हारती है तो सिर्फ़ इंसानियत : डॉ. जनक राज

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्क़तों का सामना एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में हालिया मारपीट और सुरक्षा चूक के मामले...
Translate »
error: Content is protected !!