एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

by
ऊना, 21 जून – शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 अगस्त से 20 अगस्त तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 अगस्त को किया जाएगा। प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 21 अगस्त तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर रहेगी। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियांे का निपटारा 12 सितम्बर से 20 सितम्बर, 2024 तक किया जाएगा। इसके अलावा 21 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 5 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर किया जाएगा संचालित – रोहित ठाकुर

पाईनग्रोव स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित एएम नाथ। कसौली :   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस की बड़ी कारवाई :अप्पर बढ़ेड़ा में अवैध रूप से नशा मुक्ति केन्द्र चलाने पर की रेड, 6 के खिलाफ मामला दर्ज ,2 ग्रिफ्तार- इलाज के लिए भर्ती किये गए 33 लोगो को छुड़ाया

हरोली : ऊना जिले के हरोली के गांव अपर बढेड़ा में दो मंजिला इमारत में अवैध रूप से चलाए रहे एक नशा मुक्ति केंद्र का पुलिस ने रेड कर नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में द ग्रेट खली और ग्लोबल रेसलिंग लीग का बड़ा ऐलान

जालंधर/ दलजीत अजनोहा : भारत के मशहूर पहलवान और विश्वभर में अपनी पहचान बना चुके दिल्लीप सिंह राणा, जिन्हें द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है, ने जालंधर में ग्लोबल लीग रेसलिंग...
Translate »
error: Content is protected !!