शिक्षण संस्थानों में कराई जाएंगी सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिताएं : आपदा प्रबंधन को लेकर समर्थ-2024 अभियान के तहत होंगी जागरूकता गतिविधियां

by
रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के शिक्षण संस्थानों में ‘सुरक्षित निर्माण मॉडल’ (सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में तीन श्रेणियों में – हाई स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। उपायुक्त ने गुरुवार को इस अभियान की योजना पर चर्चा को बुलाई बैठक में बताया कि हर ब्लॉक में एसडीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन करेगी, जिसमें बीडीओ सदस्य सचिव होंगे और लोक निर्माण विभाग से एक सदस्य भी शामिल रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित मॉडल जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जहां डीसी ऊना की अध्यक्षता में बनी कमेटी जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन करेगी। प्रत्येक श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा, और अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन मॉडलों को प्रदर्शित और पुरस्कृत किया जाएगा।
*सामुदायिक जागरूकता और भागीदारी पर बल*
उपायुक्त ने आपदा जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित निर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने सामुदायिक जागरूकता और भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया और जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके अलावा, उन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग को पॉलिटेक्निक कॉलेजों और सीमेंट कंपनियों के साथ मिलकर सुरक्षित ढांचा निर्माण प्रथाओं के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षित निर्माण प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों के दौरान जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत में ग्राम आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आपदा मित्र और युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ब्लॉक और जिला स्तर पर जूनियर इंजीनियरों और तकनीकी सहायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आपदा-प्रतिरोधी निर्माण मानकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल सुरक्षा ऐप की प्रगति की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी स्कूल अपनी आपदा प्रबंधन योजनाओं को समय पर ऐप पर अपलोड करें।
बैठक में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा, सभी विकास खंड अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक सुमन चहल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यात्रा के दौरान शराब ले जाने के नियमों में ढील : एक व्यक्ति 750 एमएल की छह बोतलें या 1000 एमएल की पांच बोतलें और 24 बोतल बियर अपने साथ रख सकता

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य में नई आबकारी नीति की घोषणा की है, जो शराब प्रेमियों और पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। इस नीति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ भड़का आक्रोश: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अनिरुद्धसिंह भी हुए शामिल – लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर किसकी सरपरस्ती में यह मस्जिद बनी

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ गुरुवार को हिंदू समुदाय ने रोष मार्च निकाला. इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मार्च में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार बनना है तो चाहिए 5 से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति : सरकार ने बदल दिए नियम, टेंडर होगे आफलाइन

शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग में ठेकेदारों को पंजीकृत करने के लिए नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत ठेकेदार बनने के लिए पांच से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति चाहिए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : महिला कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी… ड्रग्स की काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी

बठिंडा : बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!