योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर तक जिला रोजगार कार्यालय में रिन्यूवल करवा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड: गुरमेल सिंह

by

होशियारपुर, 16 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि डायरेक्टर रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग के आदेशानुसार जो भी योग्य उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन(एक्स-10) कार्ड रिन्यूवल करवाने से रह गए थे, वे अपने रजिस्ट्रेशन(एक्स-10) कार्ड अब 31 दिसंबर 2021 तक रिन्यूवल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर से संबंधित उम्मीदवार व टाउन रोजगार कार्यालय तलवाड़ा से संबंधित उम्मीदवार जो अपना कार्ड रिन्यूवल नहीं करवा सके, वे 31 दिसंबर 2021 तक जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी बिल्डिंग, पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई. कांप्लेक्स, जालंधर रोड होशियारपुर में विजिट कर रिन्यूवल करवा सकते हैं।
गुरमेल सिंह ने बताया कि पंजाब में कोविड-19 महांमारी को फैलने से रोकने के लिए पंजाब सरकार की ओर से राज्य में 23 मार्च 2020 से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था, जिस कारण पूरे प्रदेश के रोजगार कार्यालयों की पब्लिक डीलिंग भी बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन लगने के कारण बेरोजगार प्रार्थी अपना रजिस्ट्रेशन(एक्स-10 ) कार्ड रिन्यूवल नहीं करवा सके थे, जिसको ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से उम्मीदवारों को 31 दिसंबर तक मौका दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS संजीव हंस की गुप्त सपत्तियां उजागर : पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड और हिमाचल प्रदेश के कसौली में विला

ऊर्जा विभाग बिहार के पूर्व प्रधान सचिव संजीव हंस ने काली कमाई खपाने और छिपाने के लिए बेनामी संपत्तियां भी खरीद रखी हैं। बेनामी संपत्ति के तौर पर पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड...
article-image
पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी : 4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब , समाचार

ऑपरेशन लोट्स नहीं ऑपरेशन केजरीवाल चल रहा पंजाब में : पंजाब में भाजपा लगाएगी लोगों की विधानसभा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन से पहले BJP कोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में ऑपरेशन लोट्स नहीं बल्कि ऑपरेशन केजरीवाल चल रहा है।...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापक कोरोना पाजिटिव,           प्रिसीपल सहित अभी तक गयारह अध्यापकों ने कोरोना का टैस्ट ही नहीं करवाया

सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में पांच सौ विधार्थी पढ़ाई कर रहे, संक्रमण रोकने के लिए नान र्बोड कक्षाए बंद गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापकों के कोरोना पाजिटिव आने के...
Translate »
error: Content is protected !!