योजनाओं को गति देने के लिए स्टीक डाटा संग्रहण करना आवश्यक – DC मनमोहन शर्मा

by
सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण के लिए सहायता योजना विषय पर कार्यशाला आयोजित
एएम नाथ। सोलन :   उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं को गति देने और नई योजनाएं बनाने के लिए स्टीक डाटा संग्रहण करना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां हिमाचल प्रदेश आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा केन्द्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण के लिए सहायता योजना (स्पोर्ट फॉर स्टेटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग-एस.एस.एस.) विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य सांख्यिकीय प्रणालियों की क्षमता में वृद्धि करना है ताकि स्टीक सांख्यिकीय डाटा उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सुशासन और विकास से संबंधित डाटा सांख्यिकी विभाग के डाटा से मिलान व अद्यतन करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण के लिए सहायता योजना से डाटा संग्रहण करने में सुगमता होगी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विश्वसनीय डाटा स्टीक और पारदर्शी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि यह कार्यशाला डाटा को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग तथ्यों पर आधारित डाटा एकत्रित करना सुनिश्चित बनाएं तथा यह डाटा सांख्यिकी विभाग को उपलब्ध करवाएं।
आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा ने कहा कि सांख्यिकी प्रणाली प्रमाणिक डाटा प्रदान करती है। उन्होंने सभी डाटा-सृजन विभागों से आग्रह किया कि वह ऐसा डाटा तैयार करें जो सत्यापन योग्य हो।
डॉ. राणा ने डाटा संग्रहण करने के दौरान आने वाली चुनौतियों, विश्वसनीयता और उसकी गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक सुरेश वर्मा ने ज़िला सुशासन डाटा संग्रहण के बारे में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि ज़िला सुशासन डाटा संग्रहण करने का उद्देश्य शासन की गुणवत्ता मापने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से डाटा संग्रहित करना और उसका विश्लेषण करना है।
ज़िला सांख्यिकी अधिकारी सोलन प्रेम ठाकुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विषय पर जानकारी प्रदान की और डाटा संग्रहण के लिए सभी विभागों को प्रशिक्षण देने का आग्रह किया।
उन्होंने विभिन्न विभागों तथा अन्य एकत्रित किए गए डाटा की जानकारी भी दी।
कार्यशाला में सांख्यिकी विषय पर प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी किया गया।
कार्यशाला में सांख्यिकी विभाग की अनुसंधान अधिकारी शिल्पा रानी व राकेश, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मकान बनाने वालों को बड़ी सुविधा नक़्शे के लिए ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं, आर्किटेक्ट ही दे पायेंगे अनुमति : आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना :  500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवनों की योजना अनुमति के लिए अब नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। यह अनुमति पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट्स द्वारा दी जा सकती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति व भाईचारा हिमाचल प्रदेश के विकास का आधारः सतपाल सिंह सत्ती पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंति दिवस पर ऊना में 6 स्थानों पर आयोजित किया गया समारोह शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण

ऊना (25 जनवरी)- पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंति के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को जिला ऊना में छह स्थानों पर शिमला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे लोगों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, निहारी में करेंगे पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी, दधोल स्कूल में करेंगे संवाद तथा विकासात्मक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ 2 साल से ठेकेदार कर रहा था दुष्कर्म : मामला दर्ज

रोहित जसवाल। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठेकेदार ने महिला के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म...
Translate »
error: Content is protected !!