विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 2 करोड़ 92 लाख से निर्मित जोलना-भटेड़-कोटला संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण

by

निर्माणाधीन 38 संपर्क मार्गो में से अधिकांश का 90 से 95 प्रतिशत कार्य संपूर्ण

मोरठु तथा जोलना ग्राम पंचायतों के तीन संपर्क मार्गों पर व्यय होंगे 17 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला कांगड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोलना के अंतर्गत 2 करोड़ 92 लाख की राशि से निर्मित
जोलना-भटेड़-कोटला संपर्क मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सेवा क्षेत्र, शिक्षा-स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति तथा सड़क नेटवर्क को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


उन्होंने कहा कि मोरठु तथा जोलना भटियात क्षेत्र की दूरस्थ ग्राम पंचायतों में शामिल हैं। इस क्षेत्र के तीन संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों पर 17 करोड़ की धनराशि के परियोजना प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इनमें चलादन संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों पर 10 करोड़ , मोरठु-जोलना संपर्क मार्ग के तहत 6 करोड़ की धनराशि तथा मोरठु-भुवल सड़क के अंतर्गत एक करोड़ की धनराशि व्यय करने का प्रावधान रखा गया है।


विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जोलना-भटेड़-कोटला संपर्क मार्ग में वाहनों का आवागमन शुरू होने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी तथा इसका स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जुलाई 2027 तक भटियात के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के तहत प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में 38 से अधिक संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। इनमें से अधिकांश का 90 से 95 प्रतिशत कार्य संपूर्ण कर लिया गया है।


इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।


सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण डलहौजी वृत दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता नूरपुर वृत जगतार सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप की परिकल्पना के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई पुलिस, होमगार्ड, आपदामित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा ज़िला में नौ विभिन्न स्थानों पर किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे की जगह पेपर देते पकड़ा आईएएस अधिकारी सस्पेंड : दोषी घोषित करने की तिथि से हुई सस्पेंशन, शिमला सचिवालय में कार्मिक विभाग होगा हैडक्वार्टर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को सस्पेंड कर दिया है। उनकी सस्पेंशन दोषी घोषित किए जाने की डेट से हुई है। उन्हें किसी दूसरे अभ्यर्थी...
Translate »
error: Content is protected !!