रंकज वर्मा को रेगुलर जमानत : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल मामले में था ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल करने से जुड़े केस में गिरफ्तार रंकज वर्मा को गुरुवार को खरड़ कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी। उन्हें 1 लाख रुपए के बॉन्ड पर रेगुलर बेल दी गई। बेल बांड की औपचारिकताएं के तहत शुक्रवार को उनकी रिहाई हो जाएगी। रंकज वर्मा को पंजाब पुलिस ने बीती 18 सितंबर को गिरफ्तार किया था। 12 दिन के पुलिस रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
वहीं दूसरी ओर 24 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश से पकड़े गए फौजी संजीव सिंह का 3 दिनों का रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वह पिछले 8 दिनों से रमांड पर था। शादीशुदा फौजी आरोपी यूनिवर्सिटी छात्रा के साथ रिलेशनशिप में बताया गया था। वहीं छात्रा का कहना था कि उसे ब्लैकमेल कर लड़कियों की वीडियो भेजने को कहा जाता था। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी के फोन से प्रारंभिक जांच में किसी अन्य यूनिवर्सिटी छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो न मिलने की बात कही गई है। आरोपियों के फोन समेत फौजी के जम्मू स्थित घर से बरामद हार्ड डिस्क फॉरेंसिक जांच के लिए गई हुई है।
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के बयानों पर दर्ज हुआ था केस : डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऋतु रनौत की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। उसे गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन राजविंदर कौर ने बताया था कि हॉस्टल की कुछ लड़कियां एक लड़की पर उनकी वॉशरुम में न्यूड वीडियो बनाने का शक जता रही हैं। आरोपी लड़की से पूछताछ में उसने बताया था कि उसने वीडियो बना अपने ब्वॉयफ्रेंड सन्नी मेहता को भेजी थी जो शिमला का रहने वाला है।
ऋतु रनौत ने कहा था कि आरोपी लड़की को बार-बार एक वीडियो कॉल आ रहा था। ऐसे में लड़की को कहा गया कि संबंधित व्यक्ति को पोर्न वीडियो या फोटो भेजने को कहे, अगर उसके फोन में है। लड़की के फोन पर वीडियो आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में कैंसर रोगी को नहीं मिला इंजेक्शन, मौत : सीएम हेल्पलाइन में दी शिकायत में बेटी ने लगाया आरोप

एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न...
पंजाब

सिद्धू की रिहाई न होने पर उनकी पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने जाहिर किया गुस्सा : नवजोत सिद्धू एक खूंखार जानवर , इसी वजह से उन्हें रिहाई की नहीं दी जा रही राहत

लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर आजादी नहीं मिल सकी। उनकी रिहाई के लिए घर में टेंट लगा तैयारियां की गई थीं, जो सब धरी रह गईं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट मात्र लोलीपॉप : मनोज

कामगार मजदूरों की दिहाड़ी न बढ़ाकर किया भद्दा मजाक एएम नाथ । चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट से हिमाचल की जनता को काफी उम्मीदें थी परंतु जिस तरह से...
article-image
पंजाब

मान सरकार का फैसला : गणतंत्र दिवस पर केंद्र की तरफ से खारिज झांकी को दिल्ली में 26 को दिखाएगा पंजाब

अमृतसर : नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के कारण उठे विवाद में पंजाब के कड़े तेवर बरकरार हैं। पंजाब सरकार ने यह फैसला...
Translate »
error: Content is protected !!