हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट मात्र लोलीपॉप : मनोज

by

कामगार मजदूरों की दिहाड़ी न बढ़ाकर किया भद्दा मजाक

एएम नाथ । चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट से हिमाचल की जनता को काफी उम्मीदें थी परंतु जिस तरह से आज का बजट माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु द्वारा पेश किया गया है उससे हिमाचल की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है । यह बात करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य व भाजपा जिला प्रवक्ता मनोज कुमार मनु ने जारी अपने बयान में कहीं । उन्होने बताया कि वर्तमान सपकार ने पूर्व सरकार द्वारा खोले संस्थान बंद किये थे इससे सभी को उम्मीदें थी कि इस बजट में कुछ बड़ा तोहफा मिलेगा परंतु ऐसा कुछ नहीं मिलेगा । ऐसा पहली बार हुआ है कि कामगार श्रमिकों की दिहाड़ी नहीं बढ़ाई गई इसलिये गरीब मजदूर अपने आप को ढगा महसूस कर रहे हैं । हालांकि मनरेगा कि मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की गई है परंतु पिछले साल के बजट में भी 16 रु० बढ़ाकर दिहाड़ी 240rs की थी परंतु वो एक साल बीत जाने के बाद भी खाते में नहीं पड़े । एक साल से ऑनलाइन 240 शॉ हो रहे हैं परंतु जब खाते में पड़ते हैं तो वो मात्र 224rs ही पड़ते हैं जिससे मनरेगा मजदूर को भी साल भर ठगने का काम किया गया है ।

जिला परिषद कर्मचारियों की विभाग में विलय की मांग का आश्वासन मिला था परन्तु जिला परिषद कर्मचारियों का नाम तक इस बजट में नहीं लिया गया ।जिला परिषद सदस्यों का मानदेय बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से कम देकर इस शीट का अपमान किया है l जिला परिषद के सदस्य 16 से 28 पंचायतों से जीत कर आतें हैं परन्तु न केवल उनका बजट खत्म किया बल्कि मानदेय भी बीडीसी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से भी कम कर दिया l जो कि जिला परिषद सदस्यों के साथ भद्दा मजाक है l जबकि इन्होने अपना विधायकों की विधायक निधि 2 करोड़ दस लाख से बढाकर 2 करोड़ 20 लाख किया तथा ऐच्छिक निधि को 13 लाख से बढाकर 14 लाख किया l सच यह है कि ये सरकारें चाहती ही नहीं कि जिला परिषद बीडीसी क्षेत्र के लिए कुछ कार्य करें l
हालांकि मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार द्वारा चलाई हिमकेयर योजना और सहारा योजना की प्रशंसा की परंतु उनके बजट के लिये कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है । कुल मिलाकर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट मात्र लोलीपॉप है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च से पीएचसी व एचएससी में लगना शुरू होंगे कोविड वैक्सीनः डीसी

वैक्सीन लगवाने के लिए अपना मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड साथ लाएं ऊना  – कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान 15 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर लगना आरंभ हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह की मंडी हल्के के बिभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 46 लाख किए जारी

मंडी, 14 जनवरी :  सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगभग 46 लाख रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि जिले के गोहर, धनोटू, चच्योट, गोपालपुर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

डाक्टरों की हड़ताल से मैडिकल रिपोर्ट में देरी, आज शाम तक आ सकती है रिपोर्ट मनाली। हिमाचल के मनाली में दो साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!