कुल्लू में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की दीवार पर लिखा ‘चोर आयोग’

by

SIR और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जताया विरोध, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कुल्लू। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के तहत शुक्रवार को जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ढालपुर स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की दीवार पर ‘चोर आयोग’ लिखकर अपना विरोध जताया। इसके कुछ देर बाद कुछ कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्यालय परिसर के भीतर भी पहुंच गए और वहां भी इसी तरह का नारा लिख दिया। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर निकाला।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जिला कुल्लू युवा कांग्रेस प्रभारी तरुण ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के प्रभाव में काम कर रहे हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है।

तरुण ठाकुर ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर युवाओं सहित कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध करती है और मांग करती है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भी प्रदर्शन जारी रखने की बात

युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उनके खिलाफ भी आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी क्रम में हिमाचल के विभिन्न जिलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

97 शिकायतों और मांगों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समाधान : सलूणी में आयोजित हुआ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, 305 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 50 अपंगता प्रमाण पत्र जारी

एएम नाथ।  चंबा, (सलूणी) 24 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा जैसी कुरीति की समाप्ति के लिए पारिवारिक मूल्यों की विरासत को संजोए रखना अनिवार्य: डॉ. डेज़ी ठाकुर

राज्य महिला आयोग ने घरेलू हिंसा पर किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऊना – हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सौजन्य से आज बचत भवन ऊना में घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी : हिमाचल में साढ़े 14 लाख बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को इसका पहुंचेगा लाभ

शिमला : राज्य सरकार ने हिमाचल में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने बजट में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर रात के अँधेरे में गायब : गढ़शंकर नंगल रोड हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले करीब आठ टिप्परों के चलान

माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा रहा गढ़शंकर :   गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!