चुनाव आयोग के बोर्ड पर ‘चोर आयोग’ लिखकर कालिख पोती, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

by

SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

रोहित जसवाल।  शिमला। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। कसुम्पटी स्थित निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी और उस पर ‘चोर आयोग’ लिख दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला जलाने से रोकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।चुनाव आयोग के बोर्ड पर लिखा चोर आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; हिमाचल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

संविधान की प्रति लेकर पहुंचीं रजनी पाटिल

प्रदर्शन में कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रजनी पाटिल हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है।

कांग्रेस की ओर से SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार आपत्तियां जताई जा रही हैं। पार्टी का कहना है कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित नहीं होना चाहिए और पूरी प्रक्रिया स्पष्ट एवं पारदर्शी होनी चाहिए। ये कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप हैं।

प्रदर्शन के बाद संगठनात्मक बैठक

शिमला में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक भी प्रस्तावित थी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जानी थी। पार्टी की ओर से हिमाचल में ‘हिमाचल जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों पर भी विचार किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के भाषण पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा विधानसभा में पूर्ण भाषण न देने के निर्णय के बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि यह कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव : मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बता दी डेडलाइन वाली तारीख

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर तक पंचायती राज चुनाव हो सकते हैं और राज्य चुनाव आयोग द्वारा 15 अक्टूबर तक इन चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता और कुप्रबंधन ने प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचाया नुक़सान : जयराम ठाकुर

मेडिकल डिवाइसेज पार्क के निर्माण को ठप कर प्रदेश की आर्थिकी को पहुंचा रहे हैं चोट सुख की सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल किया एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1.5 करोड़ गंवाए : बेटे संग हथकड़ियों में लौटीं लवप्रीत की आपबीती

 कमर से लेकर पैरों तक जंजीरों से बांध दिया गया और हमारे हाथों में हथकड़ी लगा दी गई… केवल बच्चों को बख्शा गया।’ ये आपबीती है अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!