रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर फायरिंग : पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

by

बठिंडा के तलवंडी साबो में गैंगस्टरों ने रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर गोलियां चला दीं। एक गोली फर्श पर और दूसरी डॉक्टर दिनेश की जांघ पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल डाक्टर को मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया। रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मैक्स अस्पताल में घायल डाक्टर का हालचाल जानने पहुंचे। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी एसएसपी जे इलेनचेलियन से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। रविवार को तलवंडी साबो के लोगों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर हाईवे पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार राज नर्सिंग होम के डाक्टर दिनेश बांसल को कुछ दिनों से फोन आ रहे थे जिसमें उनसे 10 लाख रंगदारी की मांग कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। डर के चलते डॉक्टर दिनेश ने मामले में पुलिस के पास सूचना नहीं दी। रंगदारी मांगने वाले उन्हें लगातार परेशान कर जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। पैसे नहीं मिलने की स्थिति में डॉक्टर को डराने के लिए शनिवार की रात दो नौजवान राज नर्सिंग होम में मरीज बनकर पहुंचे व पूछताछ काउंटर में पर्ची बनाकर डॉक्टर से मिलने के लिए समय मांगा। इसी दौरान दोनों नौजवान जब डॉक्टर के पास पहुंचे तो उसमें से एक ने डॉक्टर से रंगदारी की बात कही व धमकियां देने लगा। उसने डॉक्टर दिनेश को जान से मारने की बात दोहराई। इसके बाद डॉक्टर ने हिम्मत कर मौके पर ही धमकी देने वाले नौजवान को धर दबोचा। इस पर दूसरा नौजवान आपा खो बैठा व अपने साथी को बचाने व वहां से भागने के लिए गोलियां चला दी जिसमें एक गोली डॉक्टर दिनेश बांसल की जांघ में तो एक फर्श पर लगी। इसके बाद दोनों नौजवान वहां से भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर थाना तलवंडी साबो के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तलवंडी व आसपास के इलाके में जेल में बंद हत्या, रंगदारी वसूली व दूसरी वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गैंग का इस मामले में हाथ है। मनप्रीत मन्ना दो साल पहले उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने पूर्व गैंगस्टर कुलबीर सिंह नरुआना (39) की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इससे पहले तलवंडी साबो में आभूषण की दुकान चलाने वाले एक कारोबारी से गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। रंगदारी मांगने वालों ने रुपये न देने पर व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समूह दुकानदारों ने बाजार बंद कर तलवंडी साबो-खंडा चौक पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया था।
शनिवार रात की घटना के विरोध में फिर से व्यापारियों के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व डाक्टरों ने एसएसपी जे इलेनचेलियन को मिलकर आरोपियों की गिरफतारी की मांग उठाई है। तलवंडी के लोगों ने रविवार को घटना के विरोध में बाजार बंद कर हाईवे पर धरना लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को कंट्रोल करने में नाकाम हो रही है पहले रामपुरा फूल में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूट की गई। वही इससे पहले व्यापारी से रंगदारी मांगी व जान से मारने की धमकियां दी। अब व्यापारियों को धमकियां देकर रंगदारी मांगी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने मैक्स अस्पताल बठिंडा में दाखिल डाक्टर दिनेश बांसल का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि पंजाब में जंगल राज हो रहा है, पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम हो रहा है। वही उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक प्रशासन दोषियों को पकड़कर सलाखों के पीछे नहीं डालता, भाजपा इस मामले को लेकर विरोध करेगी व राज्यपाल से मिलकर कानून व्यवस्था के लिए समुचित कदम उठाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की तरफ से आए दिन शिकायतें दी जा रही हैं कि गैंगस्टर के नाम पर लाखों रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है लेकिन इसमें आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना था कि पुलिस उक्त मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकडे़ जाएंगे। वहीं सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आधार कार्ड अपडेट करवाए जाने यकीनी बनाए जाएं, 10 वर्ष पहले जारी किए : 14 दिसंबर 2023 तक नि:शुलक – भावना गर्ग

डिप्टी डायरेक्टर जनरल यू.आई.डी.ए.आई ने जिले में आधार प्रोजैक्ट की प्रगति की समीक्षा की होशियारपुर, 29 नवंबर: डिप्टी डायरेक्टर जनरल यू.आई.डी.ए.आई भावना गर्ग ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ बैठक कर जिले...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के दफ्तर के बाहर अकाली दल ने फूंका पुतला….कांग्रेस प्रधान ने तोड़फोड़ के आरोप लगाए

चंडीगढ़ : कांग्रेस दफ्तर के बाहर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पुतले फूंके गए। अकाली नेता सरबजीत झिज्जर ने कहा कि कांग्रेस विधायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा की 1 नवंबर 1966 वाली स्थिति तुरंत बहाल की जाए : राजिंदर सिंह बडहेड़ी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का क्षेत्रीय भाषाओं पर बयान सराहनीय चंडीगढ़ ।  पंजाबी भाषा की वकालत करने वाले सिख किसान नेता राजिंदर सिंह बडहेड़ी ने केंद्रीय गृह मंत्री के हालिया बयान की सराहना...
article-image
पंजाब , समाचार

छिंझ छराहां मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में टेका माथा

बीत भलाई कमेटी दुारा करवाया जा रहा तीन दिवसीय खेल व सभ्याचारक मेला श्ुारूए ब्लड कैंप में सौ से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान गढ़शंकर। सदियों से चल ऐतिहासिक छिंझ छराहां का मेला गांव...
Translate »
error: Content is protected !!