रंगों की पाठशाला” अभियान की कार्य प्रगति बारे उपायुक्त ने किया बरौर व प्लयुर पाठशालाओं का निरीक्षण

by

पाठशालाओं को आकर्षक बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास बारे दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरौर और प्लयुर का निरीक्षण किया। “रंगों की पाठशाला” अभियान के तहत अपने दौरे के दौरान उपायुक्त ने इन पाठशाला परिसरों की आधारभूत संरचनाओं की मुरम्मत एवं नवीकरण के साथ-साथ विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से सीखने की पद्धतियों को लागू करने बारे विस्तृत निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, बाला फीचर, स्वच्छता व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।
उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने बारे भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा विद्यार्थियों के शिक्षा में आउटकम का आकलन किया। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ को भी परखा।
इस दौरान उपायुक्त ने राजकीय केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला प्लियुर के विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा में गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने इससे पूर्व राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरौर का निरीक्षण कर शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति सहित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित अन्य गतिविधियों बारे जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि चूंकि राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर का एक ही परिसर है ऐसे में प्रतिदिन होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सामूहिक रूप से भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्यालय के संपर्क मार्ग के सुधार तथा स्कूल भवन की मुरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चंबा के विशेष प्रयासों से जिले की 105 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में “रंगों की पाठशाला” नामक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। जुलाई 2025 से आरंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसरों को अधिक आकर्षक व छात्र-अनुकूल बनाया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति लगाव एवं आकर्षण की भावना विकसित हो सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में प्रारंभिक स्तर पर नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों में गणित एवं अन्य विषयों के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। रंगों की पाठशाला अभियान के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी तविंद्र कुमार ने बताया कि उपायुक्त चंबा के विशेष प्रयासों व उनके मार्गदर्शन में जिला चंबा की 105 प्राथमिक पाठशालाओं में रंगों की पाठशाला नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिला की 40 प्राथमिक पाठशालाओं में संबंधित कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष 65 पाठशालाओं में कार्य प्रगति पर हैं जिसे शीघ्र पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान पर लगभग 2 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं की मुरम्मत एवं नवीकरण के साथ-साथ विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से सीखने की पद्धतियों को भी लागू किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी तविंद्र चनोरिया व सहायक अभियंता जल शक्ति उपेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ की सुरक्षा दीवार ढही, छात्रों की जान पर मंडराया खतरा

बालूगंज में बनी रिटेनिंग वॉल एक साल में ध्वस्त, निर्माण पर उठे सवाल समरहिल मार्ग पर खतरा बढ़ा, परीक्षा दे रहे छात्रों की सुरक्षा चिंता में एएम नाथ। शिमला :  शिमला के बालूगंज क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिरंगे के प्रति देशवासियों का उत्साह नई जागृति का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

न्यू दिल्ली : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण : भारत के 76वें स्वतंत्रता दिव के मौके पर देश भारत में जश्न मनाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो लाख युवायों के भविष्य से खिलबाड़ : मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार की लापरवाही के कारण

चुनावी घोषणा पत्र की सबसे पहली मांग ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी : मुकेश अग्निहोत्री ब्यूरो, 2 जून हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!