रक्षाबंधन पर पंजाब की 5.30 लाख महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, खातों में पहुंची तीसरी किस्त

by

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 3000 से 4500 रुपये ट्रांसफर; अब तक 70.92 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड, 181 करोड़ रुपये जारी

अमृतसर/चंडीगढ़। रक्षाबंधन के मौके पर पंजाब सरकार ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को तीसरी किस्त की सौगात दी। अमृतसर के बाबा बकाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को 5 लाख 30 हजार 303 महिलाओं के बैंक खातों में तीसरी किस्त की राशि ट्रांसफर की।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को सामान्य श्रेणी में 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी में 4,500 रुपये की राशि दी गई। सरकार के मुताबिक, अब तक योजना के तहत 70 लाख 92 हजार महिलाएं पंजीकृत हो चुकी हैं और उनके खातों में कुल 181 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है।

इससे पहले सरकार की ओर से 1 जुलाई को पहली और 1 अगस्त को दूसरी किस्त जारी की गई थी। मुख्यमंत्री ने योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सम्मान से जोड़ते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा बताया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का मामला : राहुल-खरगे की बैठक में विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी से फिर अटकलें तेज

नई दिल्ली :  राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में वीरवार को हुई कांग्रेस हाईकमान की बैठक में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी ने सूबे में सियासी हलचल पैदा...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में माता-पिता दिवस मनाया

गढ़शंकर, 4 अगस्त: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में आज माता-पिता दिवस मनाया गया। स्कूल मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार ने बताया कि श्री हरदेव सिंह काहमा ने पिता का सम्मान करने और इस कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास जी त्तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी ने रमनदीप के परिवार के साथ दुख साझां किया

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास जी त्तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह चाकर व अन्य ने होशियारपुर के गांव दिऊवाल में पहुंचक कर व रमनदीप से दो युवकों दुारा दुष्र्कम...
पंजाब

दरिंदगी : साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी शराब के नशे में थे वारदात के वक्त

पटियाला : पटियाला में साढ़े 11 साल की बच्ची के अपहरण व गैंगरेप के दोनों आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस चौकी बलबेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने इसकी...
Translate »
error: Content is protected !!