रयात बहरा यूनिवर्सिटी में युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प : नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग

by

होशियारपुर, 17 अक्टूबर। रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू), होशियारपुर में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट 2026-27 का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल ‘मेरा युवा भारत’ (माई भारत) के ब्लॉक होशियारपुर-1 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। माई भारत होशियारपुर की उपनिदेशक जसलीन कौर ने विद्यार्थियों को पोर्टल के उद्देश्यों, सुविधाओं और युवाओं के नेतृत्व विकास व सामाजिक भागीदारी से जुड़े अवसरों की जानकारी दी।

नशाखोरी देश के भविष्य के लिए चुनौती

यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इंजीनियरिंग के डीन डॉ. गुरजीत सिंह ने ‘अंडरस्टैंडिंग सब्सटेंस एब्यूज : चैलेंजेस बिफोर इंडियाज यूथ’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नशे के कारणों और इसके शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक व सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशाखोरी युवाओं की क्षमता और देश के जनसांख्यिकीय लाभांश के लिए बड़ी चुनौती है।

जागरूकता के साथ कार्रवाई भी जरूरी

यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ साइंसेज की डीन डॉ. ज्योत्सना ने ‘फ्रॉम अवेयरनेस टू एक्शन : टूल्स फॉर अ नशा मुक्त युवा’ विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, साथियों को सही दिशा दिखाने और नशे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान माई भारत के स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्त भारत की सामूहिक शपथ दिलाई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ साइंसेज और एमएलएस के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन पर जसलीन कौर ने युवा सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी को नशा मुक्त भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. ज्योत्सना ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सीएम और सांसदों की टीम लेकर पीएम आवास के बाहर कैसे पहुंचे राहुल गांधी? धरने की इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली : नीत पेपर लीक को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब सियासी मोड़ ले चुका है. मंगलवार यानी 21 जुलाई को यह मामला जंतर-मंतर से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संवेदनशील पारिस्थिति की रक्षा में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “पर्यावरण युवा संसद–2026” का सफल आयोजन एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी द्वारा “सतत पर्यावरण एवं जलवायु कार्रवाई हेतु युवा नेतृत्व” विषय पर पर्यावरण युवा संसद-2026 का सफल...
article-image
पंजाब

12 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे मतदाता, 12 अक्टूबर को अंतिम सूची होगी प्रकाशित : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 20 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में 13 अगस्त को सभी विधान सभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लडक़ी ने दूसरी लडक़ी पर थप्पड़ पर थप्पड़ किए रसीद

दौलतपुर चौक : सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा एक वीडियो, जिसमे एक लडक़ी ने दूसरी लडक़ी थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद करती नजर आ रही है। जबकि सहमी हुई दूसरी अकेले होने की...
Translate »
error: Content is protected !!