रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए खोलेगी रोजगार के द्वार : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर शिक्षा के माध्यम से रोजगार की नई दिशा

by

 रोहित जसवाल ।   ऊना : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के चांसलर एवं रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह एक सेल्फ-फाइनेंस शिक्षण संस्थान है, जो इस क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगा। पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने बताया कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम छात्रों को रोजगार योग्य बनाएंगे और उनकी नियुक्ति के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस 2008 में स्थापित हुआ था और 55 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है, जहाँ 10,000 से ज़्यादा छात्र अध्ययनरत हैं। परिसर अपने गतिशील शिक्षण वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें आरामदायक छात्रावास, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, विशाल पुस्तकालय और विभिन्न खेल सुविधाएं शामिल हैं। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, शिक्षा, लॉ, नर्सिंग, एलाइड हेल्थ साइंस, मेडिकल डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज सहित विभिन्न विषयों में ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन स्तर की पढ़ाई करवाई जाती है। बाहरा ने बताया कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जल्द ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से कई नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि रयात बाहरा ग्रुप की एक अनूठी विशेषता यह है कि यह विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही रोजगार योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के एक्टिंग वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन के अलावा यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साच को मिली उप-तहसील की सौगात, कार्य करना किया शुरू

10 पंचायतों के ग्रामीणों को किलाड़ के चक्करों से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई थी घोषणा एएम नाथ। पांगी (चंबा) :  जिला चंबा के दुर्गम जनजातीय उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 100 से कम एनरोलमेंट वाले कॉलेज होंगे बंद : 11वीं-12वीं में सिंगल डिजिट छात्र होने पर बंद होंगे स्कूल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 1 हजार 94 प्राइमरी और मिडिल स्कूल बंद करने के बाद सरकार अब सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज डिनोटिफाई करने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...
article-image
पंजाब

टी रोड गंभीर संकट में डाल सकती : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारे भवन की आंतरिक संरचना में पंच महाभूतो का सही उपयोग किया गया है, भवन की निर्मित सभी इकाईयों का निर्माण भी वास्तु सम्मत हुआ है और भवन के बाहरी वास्तु...
Translate »
error: Content is protected !!